Rajasthan

खाटू श्याम मंदिर भक्तों के लिए रहेगा बंद, दर्शन पर लगी रोक, जानें कब से शुरू होंगे दर्शन

Last Updated:August 11, 2026, 16:01 IST

Khatu Shyam Mandir: खाटूश्याम जी मंदिर में भक्तों के लिए दर्शन कुछ समय के लिए बंद किए जाने की सूचना सामने आई है. मंदिर प्रशासन की ओर से निर्धारित कारणों के चलते श्रद्धालुओं को इस अवधि में मंदिर परिसर में प्रवेश और दर्शन की अनुमति नहीं होगी. ऐसे में खाटू धाम जाने वाले भक्तों के लिए मंदिर बंद रहने का समय और दोबारा खुलने की जानकारी जानना जरूरी है. मंदिर के कपाट निर्धारित समय के बाद श्रद्धालुओं के लिए फिर खोल दिए जाएंगे और बाबा श्याम के दर्शन शुरू होंगे.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

KhatuShyam Ji: विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम के भक्तों के लिए बड़ी अपडेट है. यदि आप इन दिनों बाबा श्याम के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर जान लें. क्योंकि, भक्तों के लिए खाटूश्याम जी मंदिर बंद रहने वाला है. इसको लेकर श्री श्याम मंदिर कमेटी ने सूचना जारी कर दी है. मंदिर कमेटी के अनुसार विशेष पूजा और तिलक श्रृंगार के चलते मंदिर को करीब 19 घंटे के लिए बंद रखा जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को अस्थायी रूप से दर्शन नहीं मिल सकेंगे.

श्री श्याम मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष रबी सिंह चौहान ने बताया कि मंदिर परंपरा के अनुसार अमावस्या के बाद बाबा श्याम का विशेष तिलक श्रृंगार किया जाता है. इस धार्मिक प्रक्रिया में लंबा समय लगता है और इसे विधि-विधान के साथ संपन्न किया जाता है. उन्होंने बताया कि इस श्रृंगार में 8 से 10 घंटे या उससे अधिक का समय लग सकता है. इस दौरान बाबा श्याम के मस्तक पर चंदन का लेप किया जाता है और मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना की जाती है.

ये है मंदिर बंद होने और खुलने का टाइममंदिर बंद रहने के समय की जानकारी देते हुए कोषाध्यक्ष ने बताया कि 13 अगस्त (बुधवार) रात 10 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे. इसके बाद 14 अगस्त (गुरुवात) को पूरे दिन मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा. इस अवधि में मंदिर के मुख्य पुजारियों द्वारा तिलक श्रृंगार और विशेष पूजा संपन्न की जाएगी. इसके बाद 14 अगस्त को शाम 5 बजे मंदिर के पट पुनः खोल दिए जाएंगे और श्रद्धालु फिर से बाबा श्याम के दर्शन कर सकेंगे. मंदिर प्रशासन ने सभी भक्तों से अपील की है कि वे निर्धारित समय का ध्यान रखें और मंदिर बंद रहने के दौरान दर्शन के लिए न पहुंचें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.

12 अगस्त को मंदिर बंद रखने की खबर झूठीश्याम मंदिर कमेटी के अनुसार, 12 अगस्त को खाटूश्याम जी मंदिर बंद रहने के संदर्भ में एक लेटर पैड फाइनल हो रहा है. यह लेटर पैड मंदिर कमेटी द्वारा जारी नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पर भी 12 अगस्त को मंदिर बंद रहने की झूठी जानकारी वायरल हो रही है. श्री श्याम मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष ने बताया कि सोशल मीडिया पर मंदिर के बंद होने की सूचना मंदिर लैटर हेड के रूप में तेजी से वायरल हो रहा है.

इस पत्र में श्री श्याम मंदिर कमेटी, खाटूश्यामजी के लेटरहेड का दुरुपयोग करते हुए यह झूठा दावा किया जा रहा है कि दिनांक 12/08/2026 से मंदिर अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि यह सूचना पूर्णतः फर्जी और भ्रामक है. मंदिर प्रशासन की ओर से ऐसा कोई भी आदेश या अपील जारी नहीं की गई है. उन्होंने बताया कि मंदिर 13.08.2026 को बंद होगा और 14.08.2026 शाम 5 बजे खुल जाएगा. 12/08/2026 को मंदिर बंद नहीं होगा. उन्होंने कहा कि श्री श्याम मंदिर के दर्शन और व्यवस्थाओं से जुड़ी किसी भी प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल मंदिर कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट या लोकल 18 पर देख सकते हैं.

जानें कौन है बाबा श्यामबाबा श्याम को हारे का सहारा कहा जाता है और उन्हें भगवान श्रीकृष्ण का अवतार माना जाता है. महाभारत युद्ध के दौरान भीम के पौत्र बर्बरीक कौरवों की ओर से युद्ध में उतरने जा रहे थे, तभी भगवान श्रीकृष्ण ने ब्राह्मण वेश में उनसे शीश दान मांगा. बर्बरीक ने बिना झिझक भगवान कृष्ण को अपना शीश दान कर दिया. इससे प्रसन्न होकर श्रीकृष्ण ने वरदान दिया कि कलियुग में उन्हें श्याम नाम से पूजा जाएगा और वे हारे हुए लोगों के सहारा बनेंगे. तभीसे बाबा श्याम भक्तों के बीच हारे के सहारे के नाम से पूजे जाते हैं.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Sikar,Rajasthan

First Published :

August 11, 2026, 16:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj