हैदराबाद से 100 KM दूर खूबसूरत झील, 241 मीटर लंबा सस्पेंशन ब्रिज और टिकट सिर्फ 10 रुपये

Last Updated:August 11, 2026, 16:15 IST
Telangana Tourist Spot : तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले की कोमाटी चेरुवु झील अब पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है. हैदराबाद से करीब 100 से 105 किलोमीटर दूर यह जगह परिवार के साथ घूमने और वीकेंड ट्रिप के लिए पसंद की जा रही है. यहां बना 241 मीटर लंबा सस्पेंशन ब्रिज सबसे बड़ा आकर्षण है. करीब 24 मीटर ऊंचे पायलों पर बने इस पुल को ब्रिज मैन ऑफ इंडिया गिरीश भारद्वाज की टीम ने तैयार किया है. खास बात यह है कि 5 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए प्रवेश शुल्क सिर्फ 10 रुपये है. यहां बोटिंग, एडवेंचर पार्क, प्ले-जोन और शानदार लाइटिंग की सुविधा भी है.
तेलंगाना. तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में स्थित प्रसिद्ध कोमाटी झील क्षेत्र आज राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी अलग पहचान बना चुका है. हैदराबाद से लगभग 100 से 105 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह जगह वीकेंड पर एक दिन के प्रवास और पारिवारिक पर्यटन के लिए बेहतर गंतव्य बनकर उभरी है.
इस पूरे पर्यटन परिसर का सबसे मुख्य आकर्षण यहां झील पर बना 241 मीटर लंबा सस्पेंशन ब्रिज यानी झूलता पुल है. इस पुल का निर्माण पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित और ब्रिज मैन ऑफ इंडिया के नाम से प्रसिद्ध गिरीश भारद्वाज की टीम द्वारा किया गया था. लगभग 24 मीटर ऊंचे पायलों पर टिके इस पुल की चौड़ाई करीब 4 फीट यानी 1.25 मीटर है.
पर्यटन विकास पर खर्च किए गए करीब 6 करोड़ रुपयेस्थानीय नगर पालिका और पर्यटन विभाग की ओर से इस परियोजना के विकास पर लगभग 6 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई थी. झील के सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचे के विकास के बाद यह लखनवरम के बाद तेलंगाना राज्य का दूसरा सबसे बड़ा सस्पेंशन ब्रिज बना है.
सिर्फ 10 रुपये है प्रवेश शुल्कपर्यटकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए यहां प्रवेश शुल्क काफी किफायती रखा गया है. 5 वर्ष से अधिक आयु के प्रति व्यक्ति के लिए सस्पेंशन ब्रिज और परिसर का प्रवेश टिकट मात्र 10 रुपये निर्धारित किया गया है. केवल पैदल चलने वालों के लिए डिजाइन किए गए इस पुल के अलावा कोमाटी चेरुवु परिसर में पर्यटकों के लिए कई अन्य गतिविधियां और सुविधाएं भी उपलब्ध हैं.
नौकायन यानी Boating. झील में पर्यटकों के लिए स्पीड बोट और लग्जरी बोट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.
बच्चों के लिए पार्क. यहां बच्चों के लिए आधुनिक एडवेंचर पार्क, प्ले-जो़न और वॉकिंग ट्रैक बनाए गए हैं.
सजावट और प्रकाश व्यवस्था. शाम के समय पूरे सस्पेंशन ब्रिज और झील किनारे विशेष लाइटिंग की जाती है, जिससे रात में इस जगह का नजारा बेहद आकर्षक दिखाई देता है.
परिवार के साथ घूमने के लिए बन रहा पसंदीदा स्थल
प्राकृतिक वातावरण, स्वच्छ जलाशय और बेहतर बुनियादी सुविधाओं के कारण सिद्दीपेट का यह पर्यटन स्थल अब न केवल स्थानीय निवासियों, बल्कि हैदराबाद और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए भी पसंदीदा जगह बना हुआ है.About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…
August 11, 2026, 16:15 IST



