KhatuShyam Ji: खाटूश्यामजी पहुंचे क्रिकेटर ईशांत शर्मा, परिवार संग बाबा श्याम का लिया आशीर्वाद

होमताजा खबरधर्म
बाबा श्याम के दरबार में पहुंचे ईशांत शर्मा, परिवार संग लिया आशीर्वाद
Last Updated:October 05, 2026, 06:55 IST
Ishant Sharma Khatushyam Ji Visit:भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज रहे ईशांत शर्मा सपरिवार खाटूश्यामजी पहुंचे और बाबा श्याम के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. मंदिर पहुंचने पर श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से उनका स्वागत किया गया. कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने ईशांत शर्मा का अभिनंदन करते हुए उन्हें बाबा श्याम का पवित्र निशान और श्याम दुपट्टा भेंट किया. इसके बाद ईशांत शर्मा ने परिवार के साथ बाबा के दिव्य दर्शन किए और देश व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. क्रिकेटर को मंदिर में देखकर श्रद्धालुओं में भी उत्सुकता नजर आई. ईशांत शर्मा लंबे समय तक भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं और टेस्ट क्रिकेट में अपनी तेज गेंदबाजी के लिए खास पहचान बना चुके हैं. खाटूश्यामजी में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. राजनीति, खेल, धर्म और फिल्म जगत की हस्तियां भी समय-समय पर बाबा श्याम के दरबार में दर्शन करने पहुंचती हैं.
सीकर. विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में देश-विदेश से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है. आम श्रद्धालुओं के साथ राजनीति, धर्म, खेल और फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियां भी समय-समय पर बाबा श्याम के दरबार में पहुंचकर दर्शन करते हैं. इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज रहे ईशांत शर्मा सपरिवार खाटूधाम पहुंचे. यहां उन्होंने बाबा श्याम के दरबार में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और बाबा का आशीर्वाद लिया.
खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचने पर श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से ईशांत शर्मा का स्वागत किया गया. मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने उनका अभिनंदन करते हुए बाबा श्याम का पवित्र निशान भेंट किया. इसके साथ ही उन्हें श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. मंदिर कमेटी की ओर से ईशांत शर्मा को बाबा श्याम का आशीर्वाद और प्रतीक चिह्न भी भेंट किया गया. इसके बाद ईशांत शर्मा सपरिवार बाबा श्याम के दरबार में पहुंचे. उन्होंने बाबा श्याम के दिव्य दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर देश और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में भी क्रिकेटर ईशांत शर्मा को देखने को लेकर उत्सुकता नजर आई.
सपरिवार खाटूश्यामजी के दरबार में पहुंचे थे इशांत शर्मा
ईशांत शर्मा भारतीय क्रिकेट के जाने-माने तेज गेंदबाज रहे हैं. लंबे समय तक उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया और टेस्ट क्रिकेट में अपनी तेज गेंदबाजी से खास पहचान बनाई. क्रिकेट के मैदान पर अपनी लंबी कद-काठी और धारदार गेंदबाजी के लिए पहचाने जाने वाले ईशांत शर्मा की खाटूधाम यात्रा ने उनके प्रशंसकों का भी ध्यान खींचा. ईशांत शर्मा इस दौरान अपने परिवार के साथ खाटूश्यामजी पहुंचे. परिवार के साथ बाबा श्याम के दर्शन कर उन्होंने आशीर्वाद लिया. मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि बाबा श्याम के दरबार में हर श्रद्धालु के लिए विशेष आस्था है और देश की जानी-मानी हस्तियों का यहां पहुंचना भी बाबा श्याम की महिमा को दर्शाता है.
जानिए कौन हैं बाबा श्याम?
बाबा श्याम को हारे का सहारा कहा जाता है और उन्हें भगवान श्रीकृष्ण का अवतार माना जाता है. महाभारत युद्ध के दौरान भीम के पौत्र बर्बरीक कौरवों की ओर से युद्ध में उतरने जा रहे थे, तभी भगवान श्रीकृष्ण ने ब्राह्मण वेश में उनसे शीश दान मांगा. बर्बरीक ने बिना झिझक भगवान कृष्ण को अपना शीश दान कर दिया. इससे प्रसन्न होकर श्रीकृष्ण ने वरदान दिया कि कलियुग में उन्हें श्याम नाम से पूजा जाएगा और वे हारे हुए लोगों के सहारा बनेंगे. तभी से बाबा श्याम भक्तों के बीच हारे के सहारे के नाम से पूजे जाते हैं.
About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer
दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…
और पढ़ेंLocation :
Sikar,Rajasthan
First Published :
October 05, 2026, 06:55 IST



