Khesari Lal Yadav Slam Nepal Airline: नेपाल एयरलाइन की ‘गंदी’ चाल पर भड़के खेसारी लाल; J&K को पाकिस्तान में दिखाने पर दी चेतावनी

होमताजा खबरदेश
नेपाल एयरलाइन की गंदी चाल पर भड़के खेसारी; J&K को PAK में दिखाने पर चेतावनी
Last Updated:April 30, 2026, 07:44 IST
Khesari Lal Yadav Slam Nepal Airline: नेपाल एयरलाइंस द्वारा जारी एक नक्शे में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है. भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए एयरलाइंस से जवाब मांगा है. उन्होंने कहा कि यह साधारण गलती नहीं लगती और माफी या स्पष्टीकरण जरूरी है. सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर गुस्सा देखा जा रहा है. विरोध बढ़ने के बाद एयरलाइंस ने पोस्ट डिलीट कर दी लेकिन अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है इससे विवाद और गहरा गया है.
नेपाल एयरलाइंस के नक्शे में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान में दिखाने पर विवाद.
नई दिल्ली: कभी-कभी एक छोटी सी तस्वीर भी बड़े विवाद को जन्म दे देती है और इस बार मामला सीधे भारत की संप्रभुता से जुड़ गया है. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक नक्शे ने ऐसा तूफान खड़ा किया कि न सिर्फ आम लोग बल्कि बड़े चेहरे भी खुलकर सामने आ गए. पड़ोसी देश नेपाल, जिसे भारत का करीबी सहयोगी माना जाता है, वहां से आई इस खबर ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या यह वाकई एक साधारण डिजाइन की भूल थी या इसके पीछे कोई बड़ी मंशा छिपी है? जब बात जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील मुद्दे की हो तो हर छोटी चूक भी गंभीर मानी जाती है. यही वजह है कि इस पूरे विवाद ने भावनाओं को भड़का दिया और जवाबदेही की मांग तेज हो गई. इस विवाद में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पड़े और उन्होंने नेपाल एयरलाइन को जमकर सुनाया.
About the AuthorSumit KumarSenior Sub Editor
सुमित कुमार हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 4 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
First Published :
April 30, 2026, 07:44 IST



