मोटापा न हो, इसके लिए क्या करें, डॉक्टर से ही जान लें

X

मोटापा न हो, इसके लिए क्या करें, डॉक्टर से ही जान लें
देश में बच्चों और युवाओं के बीच मोटापा एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बन चुका है. स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. ए.के. सिंह के अनुसार तेजी से बढ़ते शहरीकरण, बदलती जीवनशैली और खान-पान की गलत आदतें इसके मुख्य कारण हैं. उन्होंने बताया कि आजकल के युवा ज्यादा जंक फूड और एक्स्ट्रा कैलोरी के चक्कर में शरीर का बंटाधार कर लेते हैं. बर्गर, पिज्जा और नूडल्स जैसे फास्ट फूड अब रोजमर्रा के भोजन का हिस्सा बन गए हैं, जिससे शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जमा होती है.पैकेज्ड फूड, कोल्ड ड्रिंक्स और बिस्किट में मौजूद चीनी मोटापे का सबसे बड़ा कारण है. एक सामान्य व्यक्ति के लिए रोज़ 2000 कैलोरी काफी है, लेकिन लोग प्रोटीन की जगह फैट और शुगर ले रहे हैं. सबसे बड़ा कारण शारीरिक सक्रियता की कमी है. आउटडोर खेल की कमी और मोबाइल-वीडियो गेम्स के कारण बच्चों का शारीरिक श्रम खत्म हो गया है. मोटापे से शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जिससे हार्ट अटैक, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है. इसके लिए आखिर क्या करना चाहिए कि मोटापा न बढ़े, इस वीडियो में विस्तार से जानिए.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



