Health

दूध पीने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, इन हालातों में सेहत को हो सकता है नुकसान – हिंदी

X
title=

सावधान! इन हालातों में बिल्कुल न पिएं गाय-भैंस का दूध, जानें क्या है वजह

 

arw img

Health Tips: दूध पौष्टिक आहार है, लेकिन हर परिस्थिति में इसका सेवन सुरक्षित नहीं होता. सतना जिला पशु चिकित्सालय प्रभारी डॉ. बृहस्पति भारती के अनुसार कच्चा दूध पीने से संक्रमण का खतरा रहता है, इसलिए इसे अच्छी तरह उबालकर ही पीना चाहिए. बीमार पशु, खासकर थनैला, ब्रुसेलोसिस या टीबी से पीड़ित पशु का दूध बिना पशु चिकित्सक की सलाह के नहीं पीना चाहिए. ऑक्सीटोसिन जैसे प्रतिबंधित इंजेक्शन के इस्तेमाल के बाद निकले दूध से भी बचना चाहिए. इसी तरह एंटीबायोटिक या हार्मोनल दवाओं से इलाज चल रहे पशु का दूध डॉक्टर द्वारा बताए गए विदड्रॉल पीरियड तक नहीं पीना चाहिए. बच्चा देने के बाद शुरुआती 5-7 दिनों का खीस यानी कोलोस्ट्रम नवजात बछड़े के लिए बेहद जरूरी होता है, इसलिए इसे बछड़े के लिए छोड़ना बेहतर है. यदि पशु को रेबीज का संदेह हो, तो उसका कच्चा दूध बिल्कुल न पिएं. सुरक्षित रहने के लिए दूध की स्वच्छता और पशु के स्वास्थ्य की जानकारी जरूरी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj