Rajasthan

Kota News: कोटा में रिश्वतखोर ASI गिरफ्तार, परिवार का नाम केस से हटाने के बदले मांग रहा था रकम, ACB ने दबोचा

Last Updated:October 01, 2026, 10:27 IST

Kota ACB Trap: कोटा में एसीबी ने नयापुरा थाने में तैनात एएसआई रविंद्र सिंह यादव को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोप है कि एएसआई ने मारपीट और लड़ाई-झगड़े के एक मामले में परिवादी, उसके माता-पिता और भाई का नाम हटाने तथा केस को रफा-दफा करने के लिए रिश्वत मांगी थी. शिकायत के मुताबिक, आरोपी पहले ही परिवादी से 35 हजार रुपए ले चुका था और इसके बाद 30 हजार रुपए और मांग रहा था. परेशान होकर परिवादी ने एसीबी में शिकायत की. सत्यापन में रिश्वत की मांग सही पाए जाने के बाद ट्रैप की कार्रवाई की गई. नयापुरा कोर्ट परिसर के गेट नंबर-3 के सामने परिवादी ने 15 हजार रुपए दिए, तभी एएसआई टीम ने आरोपी एएसआई को पकड़ लिया. आरोपी की रात थाने की बैरक में बीती और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा.केस से नाम हटाने के लिए मांगी रिश्वत, ₹15 हजार लेते ASI को ACB ने दबोचाZoom कोटा में एसीबी ने नयापुरा थाने में तैनात एएसआई रविंद्र सिंह यादव को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

कोटा. राजस्थान के कोटा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नयापुरा थाने में तैनात एएसआई रविंद्र सिंह यादव को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोप है कि एएसआई ने मारपीट और लड़ाई-झगड़े से जुड़े एक मामले में परिवादी और उसके परिवार के सदस्यों का नाम हटाने तथा मुकदमे को रफा-दफा करने की एवज में रिश्वत की मांग की थी. शिकायत के मुताबिक, आरोपी एएसआई पहले ही परिवादी से 35 हजार रुपए ले चुका था, लेकिन इसके बाद भी उसने 30 हजार रुपए की अतिरिक्त रिश्वत की मांग की.

परेशान होकर परिवादी ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें रिश्वत की मांग सही पाए जाने के बाद एसीबी ने ट्रैप की कार्रवाई की. परिवादी बाकी 15 हजार रुपए देने के लिए आरोपी के पास पहुंचा. इसी दौरान नयापुरा इलाके में कोर्ट परिसर के गेट नंबर-3 के सामने मेन रोड पर एसीबी की टीम ने एएसआई को रिश्वत की रकम लेते दबोच लिया. कार्रवाई के बाद आरोपी को नयापुरा थाने लाया गया, जहां उसकी रात बैरक में बीती. अब एसीबी आरोपी को आज कोर्ट में पेश करेगी. मामले में आगे की जांच जारी है.

परिवादी के परिवार का नाम हटाने के लिए मांगी रिश्वत

एसीबी के डीएसपी चंद्र कंवर ने बताया कि परिवादी ने शिकायत में बताया था कि मारपीट और लड़ाई-झगड़े से जुड़े एक मामले में उसका, उसके माता-पिता और भाई का नाम शामिल था. परिवादी का कहना था कि घटना के समय वह मौके पर मौजूद नहीं था. इसके बावजूद आरोपी एएसआई की ओर से उसे मामले में परेशान किया जा रहा था. आरोप है कि एएसआई रविंद्र सिंह यादव ने परिवादी और उसके परिवार के सदस्यों का नाम हटाने तथा मामले को रफा-दफा करने के लिए रिश्वत की मांग की. शिकायत के मुताबिक, आरोपी पहले ही 35 हजार रुपए ले चुका था और इसके बाद 30 हजार रुपए और मांग रहा था.

शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने बिछाया जाल

उन्होंने बताया कि रिश्वत की मांग से परेशान परिवादी ने एसीबी से शिकायत की. एसीबी अधिकारियों ने शिकायत का सत्यापन कराया. सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप की कार्रवाई तय की गई. परिवादी ने आरोपी को बाकी 15 हजार रुपए देने की बात कही. इसके बाद एसीबी की इंटेलिजेंस टीम ने नयापुरा इलाके में कार्रवाई की तैयारी की.

कोर्ट के गेट नंबर-3 के सामने पकड़ा

एसीबी के डीएसपी चंद्र कंवर ने बताया कि परिवादी ने जब आरोपी एएसआई को 15 हजार रुपए दिए, उसी दौरान मौके पर मौजूद एसीबी टीम ने कार्रवाई करते हुए रविंद्र सिंह यादव को रिश्वत की रकम लेते रंगे हाथों पकड़ लिया. कार्रवाई नयापुरा स्थित कोर्ट परिसर के गेट नंबर-3 के सामने मेन रोड पर की गई. टीम ने रिश्वत की रकम बरामद करने के साथ आरोपी को हिरासत में ले लिया. कार्रवाई के बाद आरोपी एएसआई को नयापुरा थाने लाया गया, जहां उसकी रात बैरक में बीती. एएसआई की कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में भी मामले को लेकर चर्चा है.

 आरोपी एएसआई की आज कोर्ट में होगी पेशी

एीएसपी चंद्र कंवर ने बताया कि आरोपी एएसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है. आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. जांच के दौरान रिश्वत की मांग, पहले लिए गए 35 हजार रुपए और संबंधित मारपीट के मामले से जुड़े तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद मामले में अन्य तथ्य सामने आ सकते हैं.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंFirst Published :

October 01, 2026, 10:27 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj