Rajasthan

कोटा ग्रामीण पुलिस का नशा तस्करों पर लगातार प्रहार, सात माह में NDPS के 119 मामले दर्ज, 158 आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:August 17, 2026, 13:28 IST

कोटा ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात माह में NDPS एक्ट के 119 मामले दर्ज कर 158 आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने 5,122 किलो 360 ग्राम अवैध मादक पदार्थ और 67 वाहन जब्त किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 9.07 करोड़ रुपये बताई गई है.

नशा तस्करों पर कोटा ग्रामीण पुलिस का शिकंजा, 9.07 करोड़ का माल जब्तZoom

कोटा. अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कोटा ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है, पुलिस ने इस वर्ष के महज सात महीनों में NDPS एक्ट के तहत 119 प्रकरण दर्ज कर 158 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की लगातार कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है.

कोटा ग्रामीण पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीमों ने जनवरी से जुलाई तक कुल 5,122 किलो 360 ग्राम अवैध मादक पदार्थ जब्त किया. जब्त किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 9.07 करोड़ रुपये बताई जा रही है. पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई को नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

67 वाहन भी पुलिस ने किए जब्त

मादक पदार्थों की तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे वाहनों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 67 वाहनों को जब्त किया. पुलिस द्वारा लगातार नाकाबंदी, चेकिंग और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी के चलते तस्करों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला तेज हुआ है.

तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी

कोटा ग्रामीण पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा तस्करी के संभावित रास्तों और संदिग्ध स्थानों पर निगरानी बढ़ाई जा रही है. साथ ही तस्करी में शामिल लोगों के नेटवर्क की जानकारी जुटाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस की सात माह की कार्रवाई से साफ है कि नशा तस्करों के खिलाफ कोटा ग्रामीण पुलिस का लगातार प्रहार अभियान पूरी सक्रियता के साथ जारी है. बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर कड़ा शिकंजा कसने का संदेश दिया है. इस तरह कार्रवाई करते रहने से बेशक अपराधियों में पुलिस का खौफ रहेगा और अपराध पर लगाम लगेगी.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंFirst Published :

August 17, 2026, 13:28 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj