Dhanu Rashifal 18 August: धनु राशि वालों की चमकेगी किस्मत! नौकरी-व्यापार में मिलेंगे नए अवसर

Last Updated:August 17, 2026, 17:57 IST
Aaj ka Dhanu Rashifal 18 August 2026: धनु राशि के लिए 18 अगस्त 2026 साहस, आत्मविश्वास व सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा. उच्च शिक्षा, नौकरी, व्यापार में नए अवसर मिलेंगे, करियर में नई जिम्मेदारी व आर्थिक लाभ संभव है. प्रेम व पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मकता रहेगी. हनुमान चालीसा का पाठ करें.
ख़बरें फटाफट
जमुई: धनु राशि के जातकों के लिए 18 अगस्त 2026 का दिन साहस, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि इस दिन उच्च शिक्षा, शोध, लेखन और यात्रा से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को आज के दिन अच्छा समाचार मिल सकता है. आज के दिन धार्मिक संगीत और आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ सकती है. उन्होंने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को कई नए मौके मिलेंगे, उन्हें इन मौकों को पहचानकर उसका लाभ उठाना चाहिए.
नौकरी करने वाले लोगों को मिल सकता है लाभपंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि नौकरीपेशा लोगों के लिए भी 18 अगस्त का दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे और पदोन्नति अथवा नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत बन रहे हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और अनुभव की सराहना हो सकती है. कारोबार करने वाले जातकों को किसी बड़े ग्राहक से लाभ मिलने की संभावना है. नए शहरों, नए ग्राहकों या नए बाजार से जुड़ने की योजना आगे बढ़ सकती है. आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी और लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना भी है. व्यापार में सफलता के साथ धन-संपत्ति के मामले में भी दिन अनुकूल रहेगा. उन्होंने बताया कि आज के दिन किसी भी चीज में जल्दबाजी न करें. रुके हुए काम पूरे करने के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है.
प्रेम जीवन में आने वाली है सकारात्मकताज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि वाले प्रेम और पारिवारिक जीवन में भी 18 अगस्त के दिन सकारात्मकता बनी रहेगी. प्रेम संबंधों में चल रहे पुराने मतभेद समाप्त हो सकते हैं और रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आपसी समझ मजबूत होगी. आज के दिन परिवार के साथ किसी धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है, जिससे घर का माहौल खुशहाल रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहने के संकेत हैं, फिर भी अपनी दिनचर्या को संतुलित रखना जरूरी होगा. धनु राशि के जातकों के लिए शुभ अंक 4 जबकि शुभ रंग लाल रहेगा. उन्होंने बताया कि आज के दिन को हनुमान चालीसा का पाठ करने से आपको फायदा हो सकता है.
About the AuthorAmit Ranjan
अमित रंजन वर्तमान में में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …
और पढ़ेंFirst Published :
August 17, 2026, 17:57 IST



