Kota Viral Video | Kota Hostel Viral Video News

Last Updated:May 07, 2026, 09:52 IST
Kota Viral Video Fact Check: कोटा के हॉस्टलों में पंखों को लोहे की जाली से ढकने के दावे के साथ वायरल हो रहे एक वीडियो को जिला प्रशासन ने पूरी तरह फर्जी और भ्रामक करार दिया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस वीडियो का कोटा से कोई संबंध नहीं है और शहर की छवि खराब करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. कोटा देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रमुख केंद्र है और प्रशासन छात्रों की सुरक्षा व भ्रामक खबरों पर लगाम लगाने के लिए लगातार सतर्क है.
ख़बरें फटाफट

Kota Hostel Viral Video News
Kota Hostel Fan Net Viral Video Truth: शिक्षा की नगरी कोटा एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह कोई उपलब्धि नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक भ्रामक वीडियो है. पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हॉस्टल के कमरों में लगे पंखों को लोहे के जालीनुमा बॉक्स से ढका हुआ दिखाया गया है. वीडियो के साथ दावा किया जा रहा था कि कोटा के हॉस्टलों में छात्रों को आत्महत्या से रोकने के लिए यह ‘पिंजरेनुमा’ व्यवस्था की गई है. हालांकि, अब कोटा जिला प्रशासन ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं.
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि इस वायरल वीडियो का कोटा शहर या यहाँ के किसी भी हॉस्टल से कोई लेना-देना नहीं है. प्रशासन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बताया कि शहर के किसी भी कोचिंग संस्थान या हॉस्टल में इस तरह की जाली नहीं लगाई गई है. अधिकारियों के अनुसार, यह वीडियो पूरी तरह भ्रामक है और इसके जरिए देश के सबसे बड़े ‘कोचिंग हब’ की छवि को वैश्विक स्तर पर खराब करने का जानबूझकर प्रयास किया जा रहा है.
भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर होगी एफआईआरकोटा प्रशासन ने केवल सफाई ही नहीं दी, बल्कि चेतावनी भी जारी की है. प्रशासन ने कहा कि कोटा को बदनाम करने के उद्देश्य से फर्जी जानकारी और वीडियो फैलाने वालों को चिह्नित किया जा रहा है. भ्रामक खबरें साझा करने वाले सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. प्रशासन का कहना है कि कोटा में छात्रों की सुरक्षा के लिए कई मानक नियम (SOP) लागू हैं, लेकिन वायरल वीडियो में दिख रहा तरीका किसी भी नियम का हिस्सा नहीं है.
‘करियर सिटी’ के समर्थन में उतरे लोगप्रशासन की ओर से आए इस खंडन के बाद सोशल मीडिया पर कोटा के समर्थन में भी लोग उतर आए हैं. कई पूर्व छात्रों और अभिभावकों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोटा केवल “करियर सिटी” ही नहीं बल्कि “केयर सिटी” भी है. गौरतलब है कि हर साल लाखों छात्र अपने सपनों को साकार करने यहाँ पहुँचते हैं, ऐसे में भ्रामक खबरें न केवल शहर की साख बिगाड़ती हैं बल्कि वहां रह रहे छात्रों और उनके अभिभावकों में भी बेवजह का तनाव पैदा करती हैं.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Kota,Kota,Rajasthan



