Rajasthan

MDM Hospital’s unique initiative to protect patients from the scorching sun; modern fountains and cool air provide relief to patients

Last Updated:May 07, 2026, 10:39 IST

Jodhpur Hindi News: भीषण गर्मी के बीच एमडीएम अस्पताल ने मरीजों को राहत देने के लिए एक अनूठी पहल शुरू की है. अस्पताल परिसर में आधुनिक फव्वारों और ठंडी हवा की व्यवस्था की गई है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को गर्मी से बड़ी राहत मिल रही है. बढ़ते तापमान और हीटवेव के दौरान अस्पताल में आने वाले मरीजों को अक्सर असुविधा होती थी, लेकिन इस नई व्यवस्था से वातावरण काफी ठंडा और आरामदायक हो गया है. यह पहल न केवल मरीजों की सुविधा बढ़ा रही है, बल्कि अस्पताल प्रबंधन की संवेदनशीलता और नवाचार को भी दर्शाती है. चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की व्यवस्थाएं मरीजों की रिकवरी में भी मदद करती हैं.

ख़बरें फटाफट

जोधपुर: जोधपुर में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी के बीच जहां आमजन का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, वहीं अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंच रहे मरीजों और उनके परिजनों को भी तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे कठिन समय में मथुरादास माथुर अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं. अस्पताल परिसर में जगह-जगह टेंट लगाकर छाया की व्यवस्था की गई है.

वहीं आधुनिक तकनीक से हल्की पानी की बूंदों वाले फुव्वारे भी लगाए गए हैं, जिनसे आसपास का वातावरण ठंडा बना रहे और लोगों को गर्मी से राहत मिल सके. इसके साथ ही बड़े-बड़े पंखों की मदद से ठंडी हवा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.

मरीजों को इलाज के साथ-साथ गर्मी से राहतपरिसर में पानी के फव्वारे भी लगाए गए हैं, जिससे वातावरण को ठंडा रखने की कोशिश की जा रही है। अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीज और उनके परिजन भी शामिल हैं. तेज गर्मी के कारण सबसे ज्यादा परेशानी इन्हीं लोगों को होती है. ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने सीमित संसाधनों के बावजूद बेहतर प्रबंधन करते हुए मानवीय संवेदनाओं के साथ व्यवस्थाएं जुटाई हैं। अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित के निर्देश पर यह पूरी व्यवस्था की गई है ताकि मरीजों को इलाज के साथ-साथ गर्मी से राहत भी मिल सके.

अस्पताल में आने वाले लोगों ने भी इस पहल की सराहना कीमथुरादास माथुर अस्पताल के अधीक्षक विकास राजपुरोहित ने बताया कि  गर्मी के इस दौर में मरीजों को हरसंभव सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है. अस्पताल परिसर में छाया, हवा और ठंडक की व्यवस्था से मरीजों और उनके परिजनों को काफी राहत मिल रही है. अस्पताल में आने वाले लोगों ने भी इस पहल की सराहना की है और इसे राहतभरी कदम बताया है. कठिन मौसम में इस प्रकार की व्यवस्थाएं लोगों के लिए बड़ी मदद साबित हो रही हैं.

लोगों को भी राहत महसूस हो रहीग्रामीण क्षेत्र से अपने मरीज को लेकर पहुंचे परिजन रामलाल और किशनाराम चौधरी ने बताया कि भीषण गर्मी में अस्पताल प्रशासन द्वारा की गई यह व्यवस्था काफी राहत देने वाली है.उन्होंने कहा कि टेंट, पंखों और पानी के फव्वारों से गर्मी से काफी सुकून मिल रहा है और मरीजों के साथ आने वाले लोगों को भी राहत महसूस हो रही है.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jodhpur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj