Rajasthan

बीकानेर का 539वां स्थापना दिवस, भरतपुर पुलिस का ‘लाइफ सेविंग’ ऑपरेशन और नागौर में शादी में खूनी संघर्ष

Rajasthan News Live: आज बीकानेर अपना 539वां स्थापना दिवस मना रहा है. राव बीकाजी द्वारा स्थापित इस ऐतिहासिक नगर में आज सुबह राव बीकाजी की प्रतिमा का पूजन किया गया. परंपरा के अनुसार आज पूरे शहर में जमकर पतंगबाजी होगी और घरों में पारंपरिक पकवान ‘खीचड़ा और इमली का पानी (इम्लानी)’ बनाया जा रहा है.

झालावाड़: क्रूजर और बाइक की भिड़ंत, हादसे में दो लोगों की मौतअकलेरा थाना क्षेत्र के अरनिया सारोला रोड पर पोली गांव के पास एक तेज रफ्तार क्रूजर गाड़ी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में घायल दो लोगों को तुरंत अकलेरा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने क्रूजर गाड़ी को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है.

खैरथल तिजारा: पशु आहार कंपनी में 10 घंटे से आग का तांडव, 80 गाड़ियां बुझा चुकी हैं आगखुशखेड़ा की ‘विजय इंडस्ट्रीज’ में लगी भीषण आग पर अब तक पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है. देर रात 12 बजे लगी इस आग को बुझाने में अब तक 80 से अधिक दमकल की गाड़ियां लग चुकी हैं. कंपनी के आधे हिस्से में अभी भी आग धधक रही है. करोड़ों के नुकसान की आशंका है. फिलहाल तैयार माल को दूसरी जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है, लेकिन आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है.

दौसा: वंदे भारत की चपेट में आने से शिक्षिका की मौत, हादसे का वीडियो आया सामनेबांदीकुई में शनिवार शाम को हुई दर्दनाक घटना का वीडियो सामने आया है. शिक्षिका रेखा जांगिड़ अजमेर के किशनगढ़ से पूजा एक्सप्रेस के जरिए बांदीकुई जंक्शन पहुँची थीं. स्टेशन से पैदल अपने घर जाते समय वे वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

जालोर: भीनमाल में पार्किंग विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरलभीनमाल के महावीर चौराहे पर मोटरसाइकिल को खरोंच लगने और पार्किंग विवाद को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए. महिला सहित कई लोगों के बीच जमकर लात-घूंसे चले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सूचना मिलने पर सीओ शंकरलाल मंसूरिया ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर बीच-बचाव कराया. फिलहाल किसी पक्ष ने मामला दर्ज नहीं कराया है, लेकिन पुलिस वीडियो के आधार पर शांतिभंग करने वालों की तलाश कर रही है.

जयपुर: ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, राजधानी के 680 बस स्टॉपेज का सर्वे शुरूजयपुर को जाम मुक्त बनाने के लिए सरकार ने पुराने और बेकार हो चुके बस स्टैंड्स को हटाने की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए ट्रैफिक पुलिस, परिवहन विभाग, नगर निगम और JCTCL की संयुक्त टीम 680 बस स्टॉपेज का सर्वे कर रही है. जरूरत के अनुसार कई स्थानों पर नए और आधुनिक बस स्टॉप बनाए जाएंगे ताकि यातायात व्यवस्था सुगम हो सके.

जयपुर: बालोतरा पेट्रो जोन के लिए आज बड़ा दिन, CM की मौजूदगी में होगा MoUमुख्यमंत्री निवास पर आज दोपहर 12 बजे HPCL पेट्रो जोन (RPZ) बालोतरा में पेट्रोकेमिकल उत्पादों की आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण MoU साइन होगा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में होने वाले इस समझौते से क्षेत्र के निवेशकों को बड़ा बूस्ट मिलेगा. इस कदम से प्रदेश में पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में उद्योगों और रोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद है.

जयपुर: अक्षय तृतीया और परशुराम जन्मोत्सव की धूम, नई गाड़ियों की पूजा के लिए मंदिरों में भीड़गुलाबी नगरी में आज अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जन्मोत्सव का उत्साह है. शुभ मुहूर्त के चलते नई गाड़ियों की खरीदारी और उनकी पूजा के लिए मंदिरों के बाहर लंबी कतारें लगी हैं. पहला निमंत्रण मोती डूंगरी गणेश जी को अर्पित किया गया. अक्षय तृतीया को यहाँ अच्छी वर्षा की कामना और अबूझ सावे (शगुन) के त्योहार के रूप में मनाया जा रहा है.

ब्यावर: एलपीजी गैस टैंकर में लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों की बहादुरी से टला बड़ा हादसासेंदड़ा बाईपास पर एलपीजी गैस टैंकर में अचानक भीषण आग लगने से नेशनल हाईवे पर हड़कंप मच गया. दमकल अधिकारी ताराचंद के नेतृत्व में टीम ने केमिकल फोम का उपयोग कर बहादुरी से आग पर काबू पाया और एक बड़े विस्फोट की आशंका को टाल दिया. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और पुलिस ने यातायात को सुचारू कर दिया है.

नागौर: टावर निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से बड़ा हादसा, बारां के एक नाबालिग मजदूर की मौतपांचौड़ी क्षेत्र में हाई टेंशन बिजली लाइन के टावर के लिए गड्ढे की खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से 7 मजदूर दब गए. इस हादसे में एक नाबालिग मजदूर की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हैं. मृतक और सभी मजदूर बारां जिले के निवासी हैं. परिजन मुआवजे की मांग को लेकर खींवसर अस्पताल की मोर्चरी के बाहर बैठे हैं. आरोप है कि ठेकेदार ने अस्पताल में मृतक की उम्र गलत लिखवाई है.

खैरथल तिजारा: खुशखेड़ा की पशु आहार कंपनी में भीषण आग, बुझाने में जुटी 50 से अधिक गाड़ियांखुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित ‘श्री विजय इंडस्ट्रीज’ में देर रात भीषण आग लग गई. कंपनी में पशु आहार (खल-चूरी) बनता है, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई. भिवाड़ी पुलिस और दमकल विभाग की 50 से अधिक गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं. अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

भरतपुर: फेसबुक पर ‘सुसाइड पोस्ट’ डालना पड़ा भारी, एसपी की सक्रियता से 14 मिनट में बचाई गई जानधौरमुई गांव के एक युवक ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या की धमकी भरी पोस्ट डाली. एसपी दिगंत आनंद की नजर जैसे ही इस पोस्ट पर पड़ी, उन्होंने तुरंत पुलिस टीम को लोकेशन पर भेजा. महज 14 मिनट में पुलिस युवक के पास पहुँच गई. जांच में पता चला कि युवक नशे का आदी है और उसने नशे में यह पोस्ट डाली थी. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की हर तरफ सराहना हो रही है.

सिरोही: पंचों का तुगलकी फरमान, परिवार को समाज से बाहर कर लगाया 11 लाख का जुर्मानारेवदर क्षेत्र के धनपुरा निवासी दिनेश चौधरी के परिवार पर जातीय पंचों ने क्रूर फरमान सुनाया है. परिवार को समाज से बहिष्कृत करने के साथ ही उन पर 11 लाख रुपये का भारी जुर्माना भी लगाया गया है. पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाते हुए सिरोही एसपी से मदद मांगी है.

नागौर: शादी में नाचने को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-तलवारों के हमले में 10 घायलकुचेरा थाना इलाके के बोड़वा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई. विवाद एक शादी समारोह में नाचने की बात से शुरू हुआ, जिसने खूनी रूप ले लिया. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठियों और तलवारों से हमला किया और गाड़ियाँ चढ़ाने का प्रयास भी किया. हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj