Rajasthan

बाड़मेर में बढ़ा मजदूर आंदोलन, वार्ता बेनतीजा, धरना स्थल पर ही सो रहे रविन्द्र सिंह भाटी

Last Updated:May 07, 2026, 22:01 IST

Barmer Shiv Workers Protest With Ravindra Bhati: बाड़मेर के शिव में गिरल लिग्नाइट माइंस के बाहर मजदूरों का 28 दिन से धरना जारी, विधायक रविन्द्र सिंह भाटी रात दिन साथ, RSMM से वार्ता बेनतीजा. शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी की मौजूदगी इस आंदोलन का बड़ा हिस्सा बन चुकी है. वे लगातार मजदूरों के बीच बैठे हुए हैं और धरना स्थल नहीं छोड़ रहे.बाड़मेर में मजदूर आंदोलन, धरना स्थल पर ही सो रहे MLA रविन्द्र सिंह भाटी!Zoomबाड़मेर में मजदूरों संग धरना दे रहे शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी

बाड़मेर. बाड़मेर जिले के शिव इलाके में चल रहा मजदूरों का धरना अब लंबा होता जा रहा है. गिरल लिग्नाइट माइंस के बाहर पिछले 28 दिनों से बैठे स्थानीय मजदूर अभी भी अपनी मांगों पर डटे हुए हैं. इस बीच शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी भी लगातार तीसरे दिन धरना स्थल पर मजदूरों के साथ बैठे नजर आए. सिर्फ दिन में मौजूदगी ही नहीं, बल्कि वे रात का विश्राम भी वहीं धरना स्थल पर कर रहे हैं. इससे पूरे आंदोलन को और ज्यादा चर्चा मिल रही है.

धरना स्थल पर इन दिनों माहौल अलग ही दिखाई दे रहा है. एक तरफ मजदूर अपनी मांगों को लेकर अड़े हैं, दूसरी तरफ बातचीत का दौर भी लगातार चल रहा है. लेकिन अब तक कोई ऐसा हल नहीं निकल पाया है जिससे मामला पूरी तरह सुलझ सके. मजदूरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर साफ फैसला नहीं होगा, तब तक धरना जारी रहेगा.

धरना स्थल पर ही रात गुजार रहे विधायकशिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी की मौजूदगी इस आंदोलन का बड़ा हिस्सा बन चुकी है. वे लगातार मजदूरों के बीच बैठे हुए हैं और धरना स्थल नहीं छोड़ रहे. बताया जा रहा है कि वे रात में भी वहीं रुकते हैं. इससे मजदूरों का मनोबल बढ़ा है और आंदोलन को राजनीतिक समर्थन भी खुलकर मिलता दिख रहा है.

धरने पर बैठे कई मजदूरों का कहना है कि लंबे समय से उनकी बातें नहीं सुनी जा रही थीं. अब विधायक के आने के बाद उम्मीद जगी है कि शायद उनकी समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा. हालांकि अभी तक कोई अंतिम सहमति नहीं बन पाई है.

अधिकारियों से वार्ता, लेकिन कई मांगों पर अटकी बातधरने के बीच RSMM के अधिकारियों ने मजदूरों से बातचीत भी की. कई दौर की वार्ता हुई, लेकिन कुछ अहम मांगों पर सहमति नहीं बन सकी. यही वजह है कि बातचीत आगे बढ़ने के बावजूद धरना खत्म नहीं हुआ. सूत्रों के मुताबिक मजदूर स्थानीय रोजगार और काम से जुड़ी कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. अधिकारियों की तरफ से कुछ बातों पर सकारात्मक संकेत दिए गए, लेकिन सभी मुद्दों पर फैसला नहीं हो पाया. इसी कारण दोनों पक्षों के बीच बातचीत का दौर अभी भी जारी है.

धरना स्थल पर हर दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. इलाके के लोग भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं. गर्मी और मुश्किल हालात के बावजूद मजदूर लगातार वहीं डटे हुए हैं. अब सबकी नजर अगली वार्ता पर है, क्योंकि माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कोई बड़ा फैसला निकल सकता है. फिलहाल शिव का यह धरना सिर्फ मजदूरों का आंदोलन नहीं रह गया है, बल्कि इलाके की बड़ी चर्चा बन चुका है. विधायक की लगातार मौजूदगी और मजदूरों की लंबी लड़ाई ने इस पूरे मामले को और ज्यादा गंभीर बना दिया है.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Barmer,Barmer,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj