ऐसे लोगों के लिए खतरनाक होता है नींबू पानी, भूलकर भी न करें सेवन, वरना बिगड़ जाएगी तबीयत !

Last Updated:April 21, 2026, 16:00 IST
Lemon Water Side Effects: नींबू पानी को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन यह हर व्यक्ति के लिए सुरक्षित नहीं होता है. जिन लोगों को एसिडिटी, अल्सर, माइग्रेन या किडनी की समस्या है, उनके लिए इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है. ज्यादा नींबू पानी पीने से दांतों की एनेमल भी कमजोर हो सकता है और पाचन संबंधी परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए इसे सीमित मात्रा में और अपनी सेहत को ध्यान में रखकर ही पीना चाहिए.
एसिडिटी और अल्सर से जूझ रहे लोगों को नींबू पानी नहीं पीना चाहिए.
Who Should Not Drink Lemon Water: नींबू पानी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. खासतौर से गर्मियों में नींबू पानी का सेवन करने की सलाह दी जाती है. नींबू में विटामिन C की भरपूर मात्रा होती है, जिससे शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है. हर मौसम में नींबू पानी को लाभकारी माना जाता है, लेकिन सभी लोगों के लिए यह फायदेमंद नहीं होती है. कई बार लोग इसे बिना अपनी शारीरिक स्थिति समझे रोजाना पीना शुरू कर देते हैं, जिससे फायदे की जगह नुकसान हो सकता है. इसलिए यह जानना जरूरी है कि किन परिस्थितियों में नींबू पानी से बचना चाहिए.
नई दिल्ली के PSRI हॉस्पिटल की डाइटिशियन पूनम दुनेजा ने को बताया जिन लोगों को एसिडिटी, गैस या एसिड रिफ्लक्स की समस्या रहती है, उनके लिए नींबू पानी परेशानी बढ़ा सकता है. इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड पेट में जलन और खटास को बढ़ा सकता है, जिससे सीने में जलन और अपच जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. इसके अलावा नींबू पानी का ज्यादा सेवन दांतों के लिए हानिकारक हो सकता है. इसका एसिड दांतों के एनेमल को कमजोर करता है, जिससे सेंसिटिविटी और कैविटी का खतरा बढ़ जाता है. अगर नियमित रूप से इसका सेवन किया जाए, तो दांतों में झनझनाहट महसूस हो सकती है.
सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.
डाइटिशियन के मुताबिक जिन लोगों को पेट में अल्सर या घाव की समस्या होती है, उन्हें नींबू पानी से दूर रहना चाहिए. यह पेट की परत को और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है और दर्द या जलन को बढ़ा सकता है. कुछ लोगों में खट्टे फल, जैसे नींबू, माइग्रेन को ट्रिगर कर सकते हैं. ऐसे में नींबू पानी पीने से सिरदर्द बढ़ सकता है और स्थिति असहज हो सकती है. बहुत ज्यादा ठंडा नींबू पानी पीने से गले में खराश और सर्दी-खांसी की समस्या हो सकती है. साथ ही यह पाचन क्रिया को भी धीमा कर सकता है, जिससे भोजन सही तरीके से नहीं पचता. ऐसे लोगों को नींबू पानी से परहेज करना चाहिए.
एक्सपर्ट की मानें तो किडनी के मरीजों को नींबू पानी का सेवन सावधानी से करना चाहिए. इसमें मौजूद कुछ तत्व शरीर के इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है. नींबू पानी का सेवन तभी फायदेमंद है जब इसे सीमित मात्रा में और सही तरीके से पिया जाए. जरूरत से ज्यादा सेवन करने से शरीर में असंतुलन पैदा हो सकता है. इसलिए अपनी सेहत और शरीर की जरूरत को समझते हुए ही इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें.
About the Authorअमित उपाध्याय
अमित उपाध्याय Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
First Published :
April 21, 2026, 16:00 IST



