राजस्थान में गर्मी का कहर! 42°C पार तापमान, कई जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. राजस्थान में झुलसाने वाली गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. मंगलवार को राज्य में कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ. बाड़मेर, जैसलमेर से ज्यादा गर्मी कोटा में रही, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री रिकॉर्ड हुआ. वहीं, रात में सबसे ज्यादा गर्म बाड़मेर रहा. जयपुर में भी दिन का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया. मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले कुछ दिन मौसम साफ रहने और हीटवेव चलने का यलो अलर्ट जारी किया है. तेज गर्मी के कारण उदयपुर और अजमेर में टूरिस्टों की संख्या कम हो गई है.
मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को राज्य में तेज मौसम मुख्यतः शुष्क रहा. नहीं अधिकांश जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तोडगढ में 42.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा 10 से 30 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई.
यहां दर्ज हुआ अधिक तापमानमौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार मंगलवा अजमेर में 38.0 डिग्री, भीलवाड़ा में 40.4 डिग्री, अलवर में 39.8 डिग्री, जयपुर में 39.7 डिग्री, पिलानी में 41.3 डिग्री, सीकर में 38.0 डिग्री, कोटा में 41.4 डिग्री, चित्तौडगढ में 42.4 डिग्री, बाड़मेर में 41.7 डिग्री, जैसलमेर में 41.4 डिग्री, जोधपुर में 41.1 डिग्री, फलोदी में 41.2 डिग्री, बीकानेर में 41.4 डिग्री, चूरू में 41.3 डिग्री, श्रीगंगानगर में 41.3 डिग्री, माउंट आबू में 30.8 डिग्री, नागौर में 38.5, डूंगरपुर में 32.0 डिग्री, जालौर में 39.1 डिग्री, सिरोही में 37.5 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 40.0 डिग्री, करौली में 39.8 डिग्री, दौसा में 39.9 डिग्री और झुंझुनूं में 39.1 डिग्री सेल्सियस अकतम दर्ज किया गया.
इन जिलों में रहा न्यूनतम तापमानमौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को अजमेर में 26.3 डिग्री, भीलवाड़ा में 22.2 डिग्री, अलवर में 25.9 डिग्री, जयपुर में 26.0 डिग्री, पिलानी में 21.5 डिग्री, सीकर में 20.8 डिग्री, कोटा में 28.1 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 26.0 डिग्री, बाड़मेर में 29.6 डिग्री, जैसलमेर में 26.2 डिग्री, जोधपुर में 28.3 डिग्री, माउंट आबू में 18.2 डिग्री, फलोदी में 29.0, बीकानेर में 27.4 डिग्री, चूरू में 22.6 डिग्री, श्री गंगानगर में 23.5 डिग्री, जालौर में 27.3 डिग्री, सिरोही में 20.0 डिग्री, सीकर के फतेहपुर 18.4 डिग्री, करौली में 20.4 डिग्री, दौसा में 20.4 डिग्री और झुंझुनूं में 23.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
यह भी पढ़ें :
मौसम विभाग का अलर्टमौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, राजस्थान में गर्मी का असर लगातार तेज होता जा रहा है. आज 22 अप्रैल को राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार आगामी 4-5 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में 1-2 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है. इस दौरान कई जगह तापमान 41 से 43 डिग्री तक पहुंच सकता है. उत्तरी राजस्थान में 23 से 25 अप्रैल के बीच कहीं-कहीं हीट वेव चलने की संभावना है. वहीं जोधपुर संभाग में 22-23 अप्रैल को धूलभरी तेज हवाएं चल सकती हैं.



