Tech

15 हजार के बजट में खोज रहे हैं नया मोबाइल? ये हैं शानदार कैमरा और दमदार बैटरी वाले टॉप 5G स्मार्टफोन्स

Last Updated:March 05, 2026, 12:20 IST

Redmi 15 5G, TECNO Pova 7 5G, OPPO K13x 5G, Infinix Note 40x 5G और Moto G82 5G 14999 रुपये में दमदार बैटरी, कैमरा और 5G कनेक्टिविटी के साथ बजट यूजर्स के लिए टॉप विकल्प हैं.

आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. अगर आपका बजट 15,000 रुपये तक सीमित है और आप 5G कनेक्टिविटी, शानदार कैमरा क्वालिटी और दमदार बैटरी लाइफ वाले फोन की तलाश में हैं, तो बाजार में कई बेहतरीन ऑप्शन उपलब्ध हैं. 2026 में टेक्नोलॉजी के तेज विकास के साथ, बजट सेगमेंट में भी हाई-रेजोलूशन कैमरे, बड़े बैटरी पैक और फास्ट प्रोसेसर वाले फोन आ गए हैं.

ये फोन न सिर्फ डेली यूज जैसे सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग के लिए परफेक्ट हैं, बल्कि फ्यूचर-प्रूफ 5G सपोर्ट भी देते हैं. हम ऐसे टॉप 5 स्मार्टफोन्स पर फोकस करेंगे जो कैमरा और बैटरी के मामले में टॉप पर हैं, ताकि आपका बजट वैल्यू फॉर मनी साबित हो.

Redmi 15 5G: सबसे पहले बात करते हैं रेडमी 15 5G की. यह फोन 14,999 रुपये में उपलब्ध है और अपनी 7000mAh की दमदार बैटरी के लिए जाना जाता है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. इससे आप पूरे दिन बिना चार्जिंग की चिंता किए वीडियो देख सकते हैं या गेमिंग कर सकते हैं.

Add as Preferred Source on Google

कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी सेंसर और 0.08MP ऑक्जिलरी लेंस है, जो क्लियर और वाइब्रेंट फोटोज कैप्चर करता है. फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा है. प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s Gen 3 है, जो 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ स्मूथ मल्टीटास्किंग देता है. डिस्प्ले 6.9 इंच की FHD+ IPS LCD है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ गेमिंग को मजेदार बनाती है. कुल मिलाकर, बैटरी लाइफ के दीवानों के लिए बेस्ट चॉइस.

TECNO Pova 7 5G: ये 14,999 रुपये में आता है. इसकी 6000mAh बैटरी पूरे दिन की यूज के बाद भी चलती है, और कैमरा 64MP + 2MP रियर सेटअप के साथ डिटेल्ड इमेजेस देता है. फ्रंट कैमरा 16MP है, जो सेल्फी लवर्स को पसंद आएगा. मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7020 प्रोसेसर, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ यह फोन गेमिंग और कैमरा दोनों में बैलेंस्ड है. 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले ब्राइट कलर्स दिखाती है. अगर आप पावरफुल परफॉर्मेंस और अच्छी बैटरी चाहते हैं, तो यह परफेक्ट है.

OPPO K13x 5G: ये 14,999 रुपये में मिलता है. 6000mAh बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग के साथ जल्दी चार्ज होती है, जो हेवी यूजर्स के लिए आइडियल है. कैमरा 64MP + 2MP रियर और 16MP फ्रंट है, जो लो-लाइट में भी अच्छी परफॉर्मेंस देता है. स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर, 8GB RAM तक और 128GB स्टोरेज के साथ यह 5G स्पीड पर स्मूथ चलता है. 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले वाइब्रेंट विजुअल्स देती है.

Infinix Note 40x 5G है: ये 14,999 रुपये का है. इसका हाइलाइट 108MP प्राइमरी कैमरा है, जो शानदार डिटेल और कलर एक्यूरेसी देता है, साथ में 2MP मैक्रो और ऑक्जिलरी लेंस. बैटरी 5000mAh है, लेकिन 45W चार्जिंग के साथ फास्ट है. डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज स्पेसियस है. 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ है. कैमरा फोकस्ड यूजर्स के लिए ये टॉप पिक फोन है.

Moto G82 5G: ये 14,999 रुपये में आता है. 5000mAh बैटरी 30W चार्जिंग के साथ रिलायबल है. कैमरा 50MP + 8MP अल्ट्रावाइड + 2MP मैक्रो है, जो वर्सेटाइल फोटोग्राफी देता है. फ्रंट 16MP. स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ क्लीन स्टॉक एंड्रॉइड एक्सपीरिएंस. 6.6 इंच AMOLED डिस्प्ले 120Hz की है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

March 05, 2026, 12:20 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj