Rajasthan

घर बसाने निकले प्रेमी जोड़े की ट्रेन छूटी, बैग में थे 10.76 लाख और गहने, RPF ने ऐसे पकड़ा मामला

Last Updated:August 21, 2026, 07:56 IST

Nagaur Underage Lover Couple: घर से भागकर अपना नया जीवन शुरू करने निकले जोधपुर के 19 वर्षीय युवक और 17 वर्षीय नाबालिग लड़की की योजना ट्रेन में बैग छूटने के बाद बदल गई. दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे और गुरुवार सुबह जोधपुर से साबरमती-लालगढ़ ट्रेन में सवार हुए थे. मेड़ता रोड स्टेशन पर दोनों ट्रेन से उतरकर बातचीत करने लगे और इसी दौरान ट्रेन रवाना हो गई. उनका बैग ट्रेन में ही छूट गया, जिसमें 10.76 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण थे. दोनों ने तुरंत मेड़ता रोड आरपीएफ को सूचना दी. आरपीएफ ने बैग बरामद कर लिया. जांच के बाद पता चला कि दोनों की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज थी. इसके बाद आरपीएफ ने जोधपुर पुलिस को सूचना देकर दोनों को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया.

ख़बरें फटाफट

घर बसाने निकले प्रेमी जोड़े की ट्रेन छूटी, RPF ने ऐसे बचाई नकदी और गहनेZoomघर से फरार प्रेमी जोड़े के बैग से मिला लाखों की नकदी और गहने

नागौर. घर से भागकर अपना नया जीवन शुरू करने निकले नाबालिग प्रेमी जोड़े की कहानी उस समय पलट गई, जब ट्रेन से उतरकर आपस में बातें करने के दौरान उनकी ट्रेन रवाना हो गई. दोनों को बाद में याद आया कि उनका बैग ट्रेन में ही छूट गया है. इस बैग में 10.76 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण रखे थे. परेशान प्रेमी जोड़े ने तुरंत मेड़ता रोड आरपीएफ को सूचना दी. आरपीएफ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ट्रेन और बैग की तलाश शुरू की.

आरपीएफ की तत्परता से बैग सुरक्षित बरामद हो गया. जांच में बड़ी रकम और आभूषण मिलने के बाद अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी मिली. इसके बाद आरपीएफ ने दोनों के परिजनों से संपर्क किया तो पता चला कि दोनों की अलग-अलग जगह गुमशुदगी दर्ज है. आरपीएफ ने जोधपुर पुलिस से संपर्क कर दोनों को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाने की कार्रवाई की.

एक ही स्कूल में पढ़ते थे दोनों

बताया जा रहा है कि 19 वर्षीय युवक और 17 वर्षीय नाबालिग लड़की एक ही विद्यालय में पढ़ते थे. दोनों के बीच दोस्ती के बाद प्रेम संबंध हो गया. गुरुवार सुबह दोनों घर से निकल गए और साबरमती से लालगढ़ जाने वाली ट्रेन में जोधपुर से सवार हुए. बताया गया कि दोनों अपने साथ एक बैग लेकर निकले थे, जिसमें नकदी और आभूषण रखे थे. दोनों का इरादा घर से दूर जाकर अपना नया जीवन शुरू करने का था. ट्रेन जब मेड़ता रोड स्टेशन पहुंची तो दोनों नीचे उतर गए. इसी दौरान वे आपस में बातचीत करने में इतने व्यस्त हो गए कि उन्हें ट्रेन के रवाना होने का पता ही नहीं चला.

ट्रेन में ही छूट गई नकदी और गहने से भरा बैग

कुछ देर बाद दोनों को एहसास हुआ कि ट्रेन जा चुकी है और उनका बैग भी उसी ट्रेन में छूट गया है. बैग में 10.76 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण होने के कारण दोनों घबरा गए. उन्होंने तत्काल मेड़ता रोड आरपीएफ से संपर्क कर बैग के बारे में जानकारी दी. आरपीएफ ने तुरंत कार्रवाई शुरू की. मुख्य सुरक्षा आयुक्त ज्योति कुमार सतीजा के निर्देश पर संबंधित स्टाफ को अलर्ट किया गया. नागौर आरपीएफ स्टाफ की मदद से ट्रेन में बैग की तलाश कर उसे सुरक्षित उतारा गया. बैग की जांच की गई तो उसमें 10.76 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण मिले.

दोनों की गुमशुदगी पहले से दर्ज थी

बैग मिलने के बाद आरपीएफ ने प्रेमी जोड़े के परिजनों से संपर्क किया. परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चों के अलग-अलग स्थानों पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. इसके बाद आरपीएफ ने जोधपुर पुलिस से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी. आरपीएफ ने दोनों को जोधपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया. पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए दोनों को उनके परिजनों तक पहुंचाया. इस तरह आरपीएफ की मुस्तैदी से न केवल लाखों रुपये और आभूषण से भरा बैग सुरक्षित बरामद हुआ, बल्कि घर से निकले दोनों बच्चों को भी सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाया गया.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Nagaur,Rajasthan

First Published :

August 21, 2026, 07:56 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj