World

LPG Cylinder Booking Rules : LPG Rate | LPG News Update | 9 रुपये में एक किलो! इन 7 देशों में मिलती है सबसे सस्ती एलपीजी

Last Updated:April 30, 2026, 23:29 IST

दुनियाभर में इन दिनों ऊर्जा को लेकर हाहाकार मचा है. एक तरफ अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग ने होर्मुज जलडमरूमध्य को युद्ध का मैदान बना दिया है तो दूसरी तरफ इस नाकेबंदी ने पूरी दुनिया में तेल और गैस की कीमतों में आग लगा दी है. दुनिया में कुछ ऐसे भी देश हैं जहां एलपीजी इतनी सस्ती है कि प्रति-लीटर के दाम सुनकर आपको यकीन नहीं होगा. जानें कौन से हैं वो 7 देश जहां दुनिया की सबसे सस्ती LPG मिलती है और यहां पर कीमतें कितनी हैं.

इस लिस्ट में अल्जीरिया सबसे ऊपर है क्योंकि यहां बेतहाशा गैस है और सरकार अपनी जनता को भारी सब्सिडी देती है. यहां LPG की कीमतें सिर्फ 7 से 9 रुपये प्रति लीटर के बीच रहती हैं जो इसे दुनिया का सबसे सस्ता गैस मार्केट बनाती हैं. ये देश अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए पूरी तरह आत्मनिर्भर है, इसलिए ग्लोबल उथल-पुथल का असर यहां के आम नागरिकों की जेब पर नहीं पड़ता है.

दूसरे नंबर पर अंगोला है जहां घरेलू स्तर पर गैस प्रोड्यूस की जाती है. यही वजह है कि सप्लाई कभी कम नहीं होती. यहां की सरकार ने गैस की कीमतों के लिए ‘कंट्रोल्ड प्राइसिंग’ मॉडल अपनाया है, जिससे कीमतें 9 से 10 रुपये प्रति लीटर के दायरे में टिकी रहती हैं. बाहरी देशों पर निर्भरता न होने की वजह से अंगोला अपने नागरिकों को बिना किसी आर्थिक बोझ के सस्ती एनर्जी मुहैया कराती है.

दुनिया का सबसे बड़ा एलपीजी सप्लायर होने के नाते कतर के पास गैस का इतना बड़ा भंडार है कि वो पूरी दुनिया की जरूरतें पूरी कर सकता है. यही कारण है कि ये देश अपने नागरिकों को मात्र 10 से 13 रुपये प्रति लीटर में गैस मुहैया कराता है. कतर की मजबूत अर्थव्यवस्था और निर्यात से होने वाली मोटी कमाई उसे अपने घरेलू बाजार में कीमतों को बेहद निचले स्तर पर बनाए रखने में मदद करती है.

Add as Preferred Source on Google

कुवैत में भी कीमतें 11 से 13 रुपये प्रति लीटर के आसपास बनी हुई हैं. तेल और गैस से लबालब इस देश में एनर्जी के बुनियादी ढांचे पर सरकार का कड़ा नियंत्रण है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर स्थानीय जनता पर नहीं होता. यहां की सरकार ऊर्जा सब्सिडी को अपनी प्राथमिकता में रखती है ताकि आम आदमी का बजट ना बिगड़े.

कजाकिस्तान में एलपीजी की कीमतें 18 से 22 रुपये प्रति लीटर के बीच हैं. यहां की सरकार कीमतों को एक तय सीमा से ऊपर नहीं बढ़ने देती ताकि औद्योगिक और घरेलू मांग को आसानी से पूरा किया जा सके. रूस के साथ रणनीतिक संबंधों और खुद के गैस भंडारों के चलते कजाकिस्तान ऊर्जा के मामले में एक बेहद सुरक्षित स्थिति में है.

दुनिया के सबसे बड़े गैस के भंडारों में से एक रूस के पास है, जिसके कारण युद्ध और प्रतिबंधों के बावजूद उसने अपनी घरेलू कीमतें काबू में रखी हैं. यहां गैस की कीमतें 19 से 25 रुपये प्रति लीटर के दायरे में रहती हैं जो पश्चिमी देशों के मुकाबले कई गुना कम हैं. रूस अपनी पाइपलाइन नेटवर्क और तगड़ी उत्पादन क्षमता के दम पर दुनिया के किसी भी ऊर्जा संकट के दौरान अपने नागरिकों को सस्ती गैस देने की ताकत रखता है.

तेल और ऊर्जा के गढ़ सऊदी अरब में एलपीजी की कीमतें 22 से 30 रुपये प्रति लीटर के बीच हैं जो तेल से लबालब इस अर्थव्यवस्था के लिए एक सामान्य बात है. सऊदी सरकार अपनी फ्यूल प्राइसिंग को राज्य-नियंत्रित रखती है ताकि दुनिया भर में तेल की कीमतों में उछाल आने पर भी उसके नागरिकों को सस्ती दरों पर ईंधन मिलता रहे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

April 30, 2026, 23:21 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj