Sports

कोलंबो में बड़ा हादसा… पानी के विवाद में कुसल मेंडिस के पूर्व कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार

होमखेलक्रिकेट

कोलंबो में बड़ा हादसा… पानी के विवाद में कुसल मेंडिस के पूर्व कोच की मौत

Last Updated:August 13, 2026, 22:03 IST

Kusal Mendis former childhood coach Sumith Fernando dies: कोलंबो में एक क्रिकेट मैच के दौरान पीने के पानी को लेकर हुई बहस ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुसल मेंडिस के बचपन के कोच सुमित फर्नांडो की जान चली गई. 62 वर्षीय फर्नांडो ने विवाद सुलझाने का प्रयास किया था, जिस दौरान उन पर कथित हमला हुआ. इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. पुलिस ने मामले में 17 वर्षीय खिलाड़ी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है. कोलंबो में बड़ा हादसा... पानी के विवाद में कुसल मेंडिस के पूर्व कोच की मौत Zoom श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान पीने के पानी को लेकर खिलाड़ियों के बीच हुआ विवाद, हमले में कोच की हुई मौत.

कोलंबो. कोलंबो में एक क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों के साथ हुई बहस के कारण 62 साल के एक कोच की मौत हो गई. जिन्होंने श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट कप्तान कुसल मेंडिस को उनके स्कूली दिनों में कोचिंग दी थी. पुलिस ने बताया कि इस मामले में स्कूल के 17 साल के खिलाड़ी को सोमवार को सुमित फर्नांडो पर कथित हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया. मंगलवार को उसे कोलंबो की एक अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 17 अगस्त तक बाल सुधार गृह में भेज दिया गया.

पुलिस के अनुसार आठ अगस्त को कोलंबो में खेले जा रहे एक क्रिकेट मैच के दौरान पीने के पानी को लेकर हुए विवाद के बाद दो खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हुई. इसी दौरान सुमित फर्नांडो भी इस विवाद में शामिल हो गए और कथित तौर पर उन पर हमला किया गया.  घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान मंगलवार को उनका निधन हो गया.

श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान पीने के पानी को लेकर खिलाड़ियों के बीच हुआ विवाद, हमले में कोच की हुई मौत.

फर्नांडो मोरातुवा स्थित प्रिंस ऑफ वेल्स कॉलेज के पूर्व क्रिकेट कोच रह चुके थे. उनके मार्गदर्शन में कुसल मेंडिस सहित कई प्रतिभाशाली स्कूली क्रिकेटरों ने प्रशिक्षण लिया था.  बाद में फर्नांडो ने श्रीलंका की प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाले ब्लूमफील्ड क्रिकेट एंव एथलेटिक क्लब में क्यूरेटर (पिच प्रभारी) के रूप में भी कार्य किया. फर्नांडो का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को किया गया.

About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 13, 2026, 21:59 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj