Entertainment

दीपिका पादुकोण को स्टार बनाना नहीं था आसान, फराह खान ने दी थी तगड़ी ट्रेनिंग, 10 दिन सेट पर बैठी रही थी एक्ट्रेस

Last Updated:June 23, 2026, 19:44 IST

आज दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं. सफलता के जिस मुकाम पर वह आज हैं, इसके पीछे लंबी तैयारी और कड़ी मेहनत छिपी थी. अपनी पहली फिल्म पाने के लिए उन्होंने इतनी ही मेहनत की थी. इस बात का खुलासा खुद फिल्ममेकर फराह खान ने किया है.

नई दिल्ली. दीपिका पादुकोण ने एक्टिंग की दुनिया में कदम साल 2007 में आई फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से की थी. इस फिल्म में उन्होंने शांति का किरदार निभाकर इतिहास रच दिया था. लेकिन फराह खान ने खुलासा किया है इसके लिए उन्होंने बहुत ट्रेनिंग देनी पड़ी थी.

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने साल 2007 में आई फिल्म ओम शांति ओम से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में फराह खान ने उन्हें लॉन्च करने के लिए जी तोड़ मेहनत की थी.शाहरुख खान के साथ पहली फिल्म मिलना दीपिका के लिए भी आसान नहीं था.

फराह ने बताया कि उन्होंने दीपिका को एक्टिंग सीखने के लिए भेजा था, उन्हें कथक डांस की ट्रेनिंग दी गई उसके बाद भी 10 दिन सेट पर बुलाया गया था.<br />दरअसल, फराह खान हाल ही में अपने कुकिंग व्लॉग के एक एपिसोड के लिए दीया मिर्जा के घर गई थीं.

Add as Preferred Source on Google

इसी दौरान उन्होंने बताया था कि बॉलीवुड में डेब्यू के लिए दीपिका को क्या करना पड़ा था. उन्होंने बताया कि पादुकोण को फिल्म ओम शांति ओम के लिए कास्ट किया था तो पहले उन्हें अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल भेज दिया गया था. उन्हें एक्टिंग की क्लासेस दी गई थी. तब जाकर उन्हें दीपिका से शांति बनाया था.

इस पर फराह खान ने दीपिका पादुकोण के डेब्यू के दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि दीपिका को ओम शांति ओम शुरू होने से पहले करीब 3 से 4 महीने तक ट्रेनिंग दी गई थी. सबसे पहले उन्हें अनुपम खेर की एक्टिंग क्लास में भेजा गया.

इसके अलावा उनके कई लुक टेस्ट भी किए गए ताकि उनके किरदार को बेहतर से बेहतर तरीके से पेश किया जा सके. उन्होंने ये खुलासा भी किया कि दीपिका की शूटिंग बाकी स्टार के 10 दिन बाद शुरू करवाई गई थी, क्योंकि इन 10 दिनों में दीपिका सिर्फ ऑब्जर्व करती थीं, कौन कैसे काम कर रहा है.

फराह चाहती थीं कि किसी को ये न लगे कि शाहरुख के सामने कोई नई लड़की कंप्लीट नहीं कर पाई, या शाहरुख के साथ अनफेयर लगे. वह उनकी हीरोइन के तौर पर उन्हें एक्टिंग के लिए तैयार कर रही थीं.

फराह ने ये भी खुलासा किया कि दीपिका को इस दौरान काफी कुछ सीखने को मिला और उसका नतीजा ये हुआ कि फिल्म में उन्होंने बेहतरीन काम किया. ओम शांति ओम में दीपिका और शाहरुख खान दोनों ने डबल रोल निभाया था. ये साल 2007 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही थी. यहीं से दीपिका के करियर को नई उड़ान मिली थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj