Health

Makoy Benefits: यूं ही नहीं मकोय को कहते हैं लिवर का टॉनिक, पेट से लेकर किडनी तक की समस्याओं में है रामबाण

Last Updated:September 22, 2026, 06:49 IST

Makoy Benefits: झाड़ियों के बीच आसानी से मिलने वाला मकोय यानी काला भटकोइया आयुर्वेद में उपयोगी औषधीय पौधा माना जाता है. जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने इसके पारंपरिक उपयोगों के बारे में जानकारी दी और बताया कि आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल लिवर, पाचन, त्वचा और मूत्र संबंधी समस्याओं में किया जाता रहा है.

बलिया: गांव-देहात में अक्सर झाड़ियों के बीच उगने वाला मकोय यानी काला भटकोइया देखने में भले ही साधारण पौधा लगे, लेकिन आयुर्वेद में इसे महत्वपूर्ण औषधीय पौधों में गिना जाता है. इसके पकने पर फल काले हो जाते हैं, जिसकी वजह से कई इलाकों में इसे काला भटकोइया कहा जाता है. जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी बलिया डॉ. अनिल कुमार के मुताबिक, पारंपरिक आयुर्वेदिक उपयोग में मकोय का इस्तेमाल लिवर, पाचन तंत्र, त्वचा और मूत्र संबंधी समस्याओं में किया जाता रहा है.

जिला आयुर्वेद और यूनानी अधिकारी बलिया डॉ. अनिल कुमार, जिन्हें आयुर्वेद का लगभग 17 साल का अनुभव है, इन्होंने मकोय के पौधे के औषधीय गुणों के बारे में जानकारी दी है. इस पौधे को स्थानीय रूप से काला भटकोइया के नाम से जाना जाता है. डॉ. कुमार के अनुसार, यह पौधा इस क्षेत्र, पूर्वांचल और अन्य जिलों में बहुतायत में पाया जाता है.

काला भटकोइया के फायदे

डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मकोय का पौधा, जिसे काला भटकोइया कहते हैं, औषधीय गुणों से भरपूर है. यह झाड़नुमा पौधा होता है जिसकी पत्तियां हरी होती हैं और पकने पर इसके फल काले हो जाते हैं. इसे गरीबों का अंगूर भी कहा जाता है.

स्वास्थ्य लाभ

डॉ. कुमार के अनुसार, काला भटकोइया का सेवन पीलिया, आंत के बुखार, सूजन और दर्द में लाभकारी है. यह पाचन तंत्र को सुधारने में भी सहायक है. फैटी लिवर की समस्या में भी इसका उपयोग किया जाता है. सुबह-शाम इसके काढ़े का सीमित मात्रा में सेवन करने से लाभ मिल सकता है. इसके अतिरिक्त, यह त्वचा रोगों, पाचन शक्ति, मूत्र रोगों और किडनी के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी और गुणकारी है. यह लिवर के लिए वरदान है, तभी तो इसको लिवर का टॉनिक कहा जाता है.

About the AuthorVivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…

और पढ़ेंLocation :

Ballia,Ballia,Uttar Pradesh

First Published :

September 22, 2026, 06:47 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj