National

Mamata Banerjee TMC News LIVE: बागी गुट देखते रह गए ममता बनर्जी ने आधी रात किया खेल, नाम-चिह्न की लड़ाई में मिला कांग्रेस का साथ

होमताजा खबरदेश

LIVE: बागी देखते रह गए, आधी रात ममता का दांव; लड़ाई में कांग्रेस ने दिया साथ

Last Updated:September 18, 2026, 10:07 IST

Mamata Banerjee TMC News LIVE: ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के उस अंतरिम आदेश पर जवाब भेज दिया है, जिसमें तृणमूल कांग्रेस के नाम और ‘घासफूल’ चुनाव चिन्ह के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है. ममता बनर्जी की ओर से गुरुवार रात 11 बजकर 36 मिनट पर आयोग को जवाब भेजा गया. इसमें आदेश का कड़ा विरोध दर्ज कराया गया है. साथ ही तीन नए नाम और चुनाव चिन्ह के विकल्प भी सुझाए गए हैं. आयोग ने नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव के लिए दोनों धड़ों से वैकल्पिक नाम और चिन्ह मांगे थे. इस फैसले पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत इंडिया गठबंधन के कुछ दलों ने भी सवाल उठाए हैं.LIVE: बागी देखते रह गए, आधी रात ममता का दांव; लड़ाई में कांग्रेस ने दिया साथZoomचुनाव चिन्ह फ्रीज होने के बाद ममता बनर्जी ने EC को देर रात जवाब भेजा. (फाइल फोटो)

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर चल रहे विवाद में अब ममता बनर्जी की ओर से चुनाव आयोग को जवाब भेजा गया है. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, पार्टी की संस्थापक और अध्यक्ष ममता बनर्जी ने गुरुवार रात 11 बजकर 36 मिनट पर आयोग को अपना जवाब भेजा. इसमें उन्होंने चुनाव आयोग के अंतरिम आदेश पर कड़ा विरोध जताया है. साथ ही अपनी ओर से तीन वैकल्पिक नाम और चुनाव चिन्ह भी सुझाए हैं. यह जवाब ऐसे समय आया है जब पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम और रेजीनगर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले आयोग ने दोनों धड़ों को मौजूदा नाम और चुनाव चिन्ह के इस्तेमाल से रोक दिया है.

लाइव अपडेट्स:

Mamata Banerjee TMC News LIVE: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टीएमसी विवाद को शिवसेना और एनसीपी से जुड़े मामलों से जोड़ते हुए चुनाव आयोग और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा, ‘पहले शिवसेना, फिर एनसीपी और अब तृणमूल कांग्रेस. हर बार एक ही पैटर्न.’ राहुल गांधी ने दावा किया कि बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर राजनीतिक दलों को तोड़ रहे हैं और उनके चुनाव चिन्ह छीने जा रहे हैं. उन्होंने इसे लोकतांत्रिक पतन का प्रतीक बताते हुए कहा कि चुनाव आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारी जनादेश की रक्षा करना है.
Mamata Banerjee TMC News LIVE: बाबुल सुप्रियो ने टीएमसी के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर चुनाव आयोग के फैसले पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि एक आम भारतीय नागरिक के तौर पर यह महसूस होना स्वाभाविक है कि देश की राजनीति का नैतिक स्तर लगातार नीचे जा रहा है. उन्होंने NCCP और शिवसेना से जुड़े विवादों का जिक्र करते हुए कहा कि अब तृणमूल कांग्रेस को लेकर भी उसी तरह की स्थिति बनती दिखाई दे रही है. सुप्रियो ने यह भी कहा कि अगर कोई सांसद या विधायक उस पार्टी को छोड़ देता है, जिसके टिकट पर वह चुना गया था, तो उसे स्वतः अयोग्य ठहराने का नियम होना चाहिए.
Mamata Banerjee TMC News LIVE: पूर्व टीएमसी नेता और अब BJP नेता सायोनी घोष ने चुनाव आयोग के फैसले पर सीधे तौर पर लंबा बयान देने के बजाय मशहूर शेर के जरिए प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, ‘तू इधर-उधर की न बात कर, ये बता कि क़ाफ़िला क्यों लुटा…’ उनके इस पोस्ट को TMC के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर जारी विवाद पर उनकी प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है.
Mamata Banerjee TMC News LIVE: बीजेपी नेता दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला किया. उन्होंने दावा किया कि पार्टी आंतरिक कलह और जनता का समर्थन खोने के कारण कमजोर हो रही है. घोष ने यह भी कहा कि उचित दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में चुनाव आयोग के पास कार्रवाई का अधिकार बढ़ जाता है. उन्होंने पिछली सरकारों पर राष्ट्रविरोधी और आतंकवादी तत्वों को संरक्षण देने का आरोप लगाया और कहा कि मौजूदा सरकार के दौरान केंद्रीय एजेंसियां और कानून लागू करने वाली एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं तथा न्यायालय के आदेशों का पालन किया जा रहा है.
Mamata Banerjee TMC News LIVE: ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के अंतरिम आदेश पर कड़ा विरोध जताते हुए गुरुवार रात 11:36 बजे जवाब भेजा. ममता की ओर से आयोग को तीन वैकल्पिक नाम और चुनाव चिन्ह के विकल्प भी दिए गए हैं.
Mamata Banerjee TMC News LIVE: चुनाव आयोग ने नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव के लिए दोनों TMC धड़ों को ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘घासफूल’ चुनाव चिन्ह इस्तेमाल करने से रोक दिया है. दोनों पक्षों से वैकल्पिक नाम और चिन्ह मांगे गए हैं.
Mamata Banerjee TMC News LIVE: कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत इंडिया गठबंधन के कुछ दलों ने चुनाव आयोग के फैसले पर सवाल उठाए हैं. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और केसी वेणुगोपाल ने भी आयोग के आदेश पर आपत्ति जताते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मामला दरअसल तृणमूल कांग्रेस के भीतर सामने आए धड़ेबंदी के विवाद से जुड़ा है. चुनाव आयोग के अंतरिम आदेश के बाद अब दोनों पक्षों को आगामी उपचुनाव के लिए अलग नाम और चुनाव चिन्ह देने की प्रक्रिया शुरू हुई है. आयोग ने दोनों धड़ों से तीन-तीन विकल्प मांगे थे. इसके लिए शुक्रवार सुबह 11 बजे तक का समय दिया गया था. ममता बनर्जी की ओर से भेजे गए जवाब में आयोग के आदेश का विरोध दर्ज कराने के साथ तीन विकल्प दिए गए हैं. अब इन विकल्पों पर आयोग को फैसला करना है.

आयोग ने TMC के नाम और चिन्ह पर लगाई रोक

चुनाव आयोग ने 17 सितंबर 2026 को जारी अंतरिम आदेश में नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा उपचुनावों के लिए दोनों धड़ों को ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और उसके पारंपरिक ‘घासफूल’ चुनाव चिन्ह का इस्तेमाल करने से रोक दिया है. आयोग ने यह कदम चुनाव चिन्ह (आरक्षण और आवंटन) आदेश, 1968 के पैरा 15 के तहत उठाया है. आदेश के मुताबिक दोनों पक्षों को वैकल्पिक नाम और चुनाव चिन्ह के विकल्प देने को कहा गया है.

ममता खेमे ने ‘मजबूत विरोध’ दर्ज कराया

ममता बनर्जी की ओर से भेजे गए जवाब में आयोग के अंतरिम आदेश के प्रति ‘मजबूत विरोध’ दर्ज कराया गया है. जवाब में तीन नाम और तीन चुनाव चिन्ह के विकल्प सुझाए गए हैं. अब आयोग इन प्रस्तावों की समीक्षा करेगा. इस प्रक्रिया का सीधा असर आगामी विधानसभा उपचुनावों में दोनों पक्षों की पहचान पर पड़ेगा.

कांग्रेस और सपा ने भी उठाए सवाल

चुनाव आयोग के फैसले पर विपक्षी दलों की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ओघऊण के चुनाव चिन्ह को फ्रीज करना ‘न्याय’ नहीं है और उन्होंने इसे आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारी से जुड़ा विषय बताया. उन्होंने यह भी दावा किया कि अलग हुआ धड़ा एआईटीसी के चुनाव चिन्ह पर वैध दावा नहीं रखता.

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी आयोग के फैसले पर सवाल उठाया. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया कि आयोग का कदम लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर है और इसकी तुलना शिवसेना तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से जुड़े पिछले विवादों से की. समाजवादी पार्टी समेत इंडिया गठबंधन के कुछ अन्य दलों ने भी आयोग के फैसले पर सवाल उठाए हैं. इन बयानों पर संबंधित दलों के राजनीतिक रुख के संदर्भ में विचार किया जाना है.

kol

फिलहाल दोनों धड़ों को आगामी नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनाव के लिए वैकल्पिक पहचान के साथ आगे बढ़ना होगा. ममता बनर्जी की ओर से तीन नाम और चुनाव चिन्ह के विकल्प आयोग को भेजे जा चुके हैं. आयोग अब इन प्रस्तावों पर विचार करेगा. इस बीच TMC की ओर से अंतरिम आदेश वापस लेने या उस पर पुनर्विचार की मांग किए जाने की जानकारी भी सामने आई है. चुनाव आयोग के अगले कदम से यह स्पष्ट होगा कि दोनों पक्षों को उपचुनाव में किस नाम और किस चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में उतरने की अनुमति मिलती है.

About the Authorसुमित कुमारSenior Sub Editor

सुमित कुमार हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 4 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…

और पढ़ेंFirst Published :

September 18, 2026, 09:52 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj