Entertainment

इमरान हाशमी का फैन बनकर बनाया गाना, 15 साल पीछे जाकर लिखी दिल की बात, इस ट्रिक से डाला खास रंग

Last Updated:August 30, 2026, 19:36 IST

अखिल सचदेवा ने इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ के गाने ‘पिया घर आया – होमकमिंग’ पर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने इमरान की स्टार इमेज और फैंस की दीवानगी को ध्यान में रखकर गाना बनाया.इमरान हाशमी का फैन बनकर बनाया गाना, 15 साल पीछे जाकर लिखी दिल की बातZoom

इमरान हाशमी की फिल्मों और उनके किरदारों का एक अलग फैन बेस रहा है. जब उनकी फिल्म के लिए कोई गाना तैयार किया जाता है तो उसमें सिर्फ संगीत और शब्द ही नहीं, बल्कि उनके साथ जुड़ी पुरानी यादों और फैंस की भावनाओं की झलक भी नजर आती है. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन 2’ के गाने ‘पिया घर आया – होमकमिंग’ में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. इस गाने को संगीतकार अखिल सचदेवा ने तैयार किया है.

उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि इस गाने को बनाते समय उनके दिमाग में क्या चल रहा था और क्यों उन्होंने अपनी आवाज के लो नोट्स का इस्तेमाल किया.

कैसे बनाते हैं गानाअखिल सचदेवा ने कहा, ”मैं गाना बनाते समय सबसे पहले भावनाओं का खास ख्याल रखता हूं. मेरे लिए संगीत का मतलब किसी दूसरे की राय को कॉपी करना नहीं, बल्कि अपने दिल से निकली बात को सुर देना है. हालांकि, प्रोड्यूसर या डायरेक्टर की जरूरत के हिसाब से बदलाव किए जाते रहते हैं. मुझे खुशी है कि ‘पिया घर आया’ लोगों के दिलों तक पहुंच सका.”

फैंस की दीवानगीअखिल ने कहा, ”यह गाना हिंदी और पंजाबी का मिश्रण है और इसमें पंजाबी शब्द भी शामिल हैं. गाने में मैं इमरान हाशमी की स्टार इमेज और उनके प्रति फैंस की दीवानगी को उतारना चाहता था.”

एक फैन की तरह सोचकर बनाया गानागाने को तैयार करने के पीछे अखिल ने अपना दिलचस्प आइडिया भी साझा किया. उन्होंने कहा, ”मेरा पूरा आइडिया यही था कि अगर इमरान हाशमी अभी मेरे सामने आ जाएं तो मुझे कैसा महसूस होगा? मैंने गाना कंपोज करते समय खुद को एक फैन की तरह देखा. मुझे 15 साल पीछे जाना था, उस समय में जब मैं संगीतकार नहीं था और इमरान हाशमी की फिल्में देखा करता था.”

नहीं बदले शब्दअखिल ने कहा, ”इमरान हाशमी ने उन लाखों-करोड़ों फैंस पर जो असर डाला है, मैं उसी भावना को लिखना चाहता था. मेरी पंजाबी स्वाभाविक रूप से आती है. यह मेरे स्टाइल के साथ भी फिट बैठती है और इसी तरह मैंने इस गाने को पेश किया. मुझे खुशी है कि मेकर्स ने एक भी शब्द नहीं बदला. मैंने अपने दिल की आवाज पर भरोसा किया. मैंने गाने का स्केल इस तरह रखा कि मैं अपनी लो नोट्स का इस्तेमाल कर सकूं. यह भगवान का आशीर्वाद है कि मेरी बेस अच्छी है.”

गाने की खासियतउन्होंने कहा, ”मेरा मानना है कि लो नोट्स गाने को एक अलग टेक्सचर देते हैं, और मैं इसी खासियत को इस गाने में इस्तेमाल करना चाहता था, ताकि मेरी आवाज सुनने वाले को अपने साथ खींचे और गाना एक अलग तरह का एहसास पैदा करे.”

About the AuthorVarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ेंFirst Published :

August 30, 2026, 19:36 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj