समोसा-कचौरी बेचने वालों पर खाद सुरक्षा विभाग की सख्ती, बदबूदार जला तेल मिलने पर लिए सैंपल, दुकानदारों में हड़कंप

Last Updated:August 05, 2026, 15:11 IST
Alwar News Today: अलवर शहर में खाद सुरक्षा विभाग ने स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छोले-भटूरे, समोसा और कचौरी बेचने वाली कई दुकानों एवं रेहड़ियों का निरीक्षण किया. जांच के दौरान टीम को छोले-भटूरे तलने के लिए इस्तेमाल की जा रही कढ़ाई में जला हुआ काला तेल और उससे बदबू आती मिली. विभाग ने तेल के नमूने जांच के लिए एकत्र किए. कई स्थानों पर गंदगी मिलने पर दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.स्ट्रीट फूड पर खाद विभाग का एक्शन, छोले-भटूरे की दुकानों पर ताबड़तोड़ जांच
अलवर: अलवर शहर में मिलावटखोरों और आमजन की सेहत से खिलवाड़ करने वाले दुकानदारों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग (Food Safety Department) ने सख्त रुख अपना लिया है. टीम ने शहर के विभिन्न बाजारों में अचानक दबिश देकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया, जिससे पूरे व्यापारिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया.
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जैसे ही शहर के व्यस्त बाजारों और प्रमुख चौराहों पर पहुंची, कचौरी, समोसा और छोले-भटूरे बेचने वाले दुकानदारों तथा खोमचे वाली रेहड़ियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कई दुकानदार टीम को देखते ही अपनी दुकानें और रेहड़ियां समेटते नजर आए. टीम ने मुख्य रूप से शहर में बिकने वाले छोले-भटूरे और कचौरी-समोसे की दुकानों का औचक निरीक्षण किया.
कढ़ाई में मिला जला हुआ काला तेल, बदबू से खुली पोलनिरीक्षण के दौरान सबसे चिंताजनक तस्वीर तेल की गुणवत्ता को लेकर सामने आई. टीम ने जब छोले-भटूरे और समोसे तलने वाले कढ़ाइयों की जांच की, तो उसमें बार-बार इस्तेमाल किया जला हुआ काला तेल मिला. जड़े और जले हुए तेल से तीखी बदबू आ रही थी. अधिकारियों ने तुरंत प्रभाव से इस घटिया और स्वास्थ्य के लिए खतरनाक तेल के सैंपल लिए नष्ट करने के निर्देश दिए. बार-बार एक ही तेल में तलने से वह जहरीला (कैंसर पैदा करने वाले तत्वों से युक्त) हो जाता है, जो सीधे लोगों के लिवर को नुकसान पहुंचाता है.
मौके पर मिली भारी गंदगी, दी सख्त हिदायतसमोसा-कचौरी की दुकानों और ठेले-रेहड़ियों पर साफ-सफाई के हालात बहुत खराब पाए गए. खाद्य पदार्थ बिना ढके बेचे जा रहे थे और आसपास भारी गंदगी फैली थी. खाद्य सुरक्षा टीम ने गंदगी पर सख्त नाराजगी जताते हुए दुकानदारों को मौके पर ही सख्त हिदायत दी. अधिकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि खाद्य पदार्थों की तैयारी और बिक्री में स्वच्छता के मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा.
जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्तविभाग के अधिकारियों ने बताया कि शहरवासियों की सेहत के साथ किसी भी हाल में खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जांच के लिए इकट्ठा किए सैंपलों को प्रयोगशाला भेजा है. लैब रिपोर्ट आते ही दोषी पाए जाने वाले विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. विभाग ने चेतावनी दी है कि इस तरह के औचक निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Alwar,Rajasthan
First Published :
August 05, 2026, 15:11 IST



