पोद्दार मूकबधिर स्कूल में छतों से टपका पानी, क्लासरूम में प्लास्टर गिरने से भड़के दिव्यांग छात्र, गेट पर दिया धरना

Last Updated:August 05, 2026, 14:55 IST
Jaipur Deaf School Protest News: जयपुर के पोद्दार मूकबधिर स्कूल में बारिश के बाद छतों से पानी टपकने और प्लास्टर गिरने से आक्रोशित दिव्यांग छात्रों ने गेट पर धरना दे दिया. न्यूज18 इंडिया की पड़ताल और शिक्षा विभाग की जांच में स्कूल व गर्ल्स हॉस्टल की हालत जर्जर पाई गई. मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और विधायक रफीक खान ने बदहाल व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर कड़ा निशाना साधा.
ख़बरें फटाफट
Jaipur Deaf School Protest News: पोद्दार मूकबधिर स्कूल में बारिश से टपकी छत, धरने पर बैठे छात्र
Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित सबसे बड़े दिव्यांगों के सरकारी स्कूल (पोद्दार मूकबधिर स्कूल) में बारिश के बाद हालात बेहद चिंताजनक हो गए हैं. स्कूल के क्लासरूमों में छत से पानी टपक रहा है और बाथरूम से पानी बाहर बह रहा है. हद तो तब हो गई जब एक क्लासरूम में पढ़ाई के दौरान छत का प्लास्टर अचानक छात्र पर गिर पड़ा. हादसे की आशंका से आक्रोशित होकर मूकबधिर छात्र-छात्राओं ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ही धरना दे दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया.
घटना की जानकारी मिलने पर जब न्यूज18 इंडिया की टीम मौके पर पहुंची, तो स्कूल के कई कक्षा-कक्षों में छत से पानी लगातार टपक रहा था. कमरे पूरी तरह पानी से भरे हुए थे और बैठने लायक नहीं बचे थे. स्थिति इतनी खराब थी कि प्रशासन ने कई कमरों पर ताले जड़ रखे थे. छात्रों के उग्र प्रदर्शन के बाद शिक्षा विभाग की एक टीम भी मौके पर जांच के लिए पहुंची. विभागीय टीम ने भी माना कि स्कूल भवन की स्थिति बेहद जर्जर है और गर्ल्स हॉस्टल की हालत तो इससे भी ज्यादा खराब है.
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और रफीक खान पहुंचे स्कूलछात्रों के धरने की सूचना मिलते ही राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस विधायक रफीक खान पोद्दार स्कूल पहुंचे. उन्होंने उन कमरों का जायजा लिया जहां छत से पानी टपक रहा था और सीवरेज बह रहा था. टीकाराम जूली ने सरकार व प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह मूकबधिर और दिव्यांग बच्चों का स्कूल है, जो अपनी आवाज खुद नहीं उठा सकते. छात्र अपनी जान जोखिम में डालकर यहां पढ़ने को मजबूर हैं.
“राजधानी में यह हाल है तो दूर-दराज का क्या होगा?”- टीकाराम जूलीनेता प्रतिपक्ष ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अभी तो मानसून की शुरुआत में सामान्य बारिश ही हुई है, तब जयपुर शहर के बीचों-बीच स्थित बड़े सरकारी स्कूल का यह हाल है, तो दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों के स्कूलों की स्थिति क्या होगी. उन्होंने अधिकारियों पर लीपापोती करने का आरोप लगाते हुए मांग की कि इन बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, जर्जर भवन की मरम्मत कराई जाए और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 05, 2026, 14:55 IST



