National

एक सब्जी के रंग अनेक! हर आइटम का स्वाद होगा यादगार, जानिए भिंडी की 7 धमाकेदार रेसिपी

Last Updated:July 02, 2026, 06:22 IST

अगर आप रोज़ एक जैसी भिंडी खाकर बोर हो चुके हैं, तो भिंडी मसाला, भरवां, कुरकुरी, दही, दो प्याजा, अचारी और तवा फ्राई जैसी 7 स्वादिष्ट रेसिपियां जरूर ट्राई करें. ये आसान डिश आपके रोज़मर्रा के खाने में नया स्वाद और जायका जोड़ देंगी.

भिंडी मसाला सबसे पसंदीदा डिशों में से एक है. इसमें ताजी भिंडी को प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन और सुगंधित मसालों के साथ पकाया जाता है. हालांकि, किसी को सूखी, तो कोई हल्की ग्रेवी वाली भिंडी मसाला पसंद करता है. भिंडी मसाला का स्वाद गर्मागर्म रोटी, पराठा या दाल-चावल के साथ दोगुना हो जाता है. यह व्यंजन कम समय में तैयार हो जाती हैं.

स्वाद के दीवानो के लिए भरवां भिंडी किसी दावत से कम नहीं है. साबुत भिंडी में चीरा लगाकर बेसन, सौंफ, धनिया, लाल मिर्च, हल्दी और अमचूर जैसे मसालों का मिश्रण भरा जाता है. अब इसे धीमी आंच पर पकाया जाता हैं, इसके बाद इसका मसालेदार स्वाद हर निवाले को यादगार बना देता है. यह बेहद स्वादिष्ट लगता हैं.

बलिया के बांसडीह तहसील अंतर्गत केवटलिया चौबे निवासी मंटू कुमार भारद्वाज ने कहा कि अगर आप भी कुछ चटपटा और क्रिस्पी स्वाद का आनंद लेना चाहते हैं, तो आपके लिए कुरकुरी भिंडी बेस्ट है. भिंडी को पतले लंबे टुकड़ों में कट कर बेसन, चावल के आटे और मसालों में लपेटकर सुनहरा तले, बाहर से करारी और अंदर से मुलायम कुरकुरी भिंडी चाय या खाने की थाली की शान बन सकती हैं.

Add as Preferred Source on Google

अब दही भिंडी की बात करें तो यह अपने शाही स्वाद के लिए फेमस है. इसको बनाने के लिए हल्का भूनकर भिंडी को मसालेदार दही की गाढ़ी ग्रेवी में पकाया जाता है, इसी के चलते इसका स्वाद बहुत मुलायम और लाजवाब होता है. भिंडी की यह खास डिश मेहमानों की खूब तारीफ बटोरती है और खाने का आनंद कई गुना बढ़ा देती है. इसके स्वाद का कोई जबाव नहीं है.

भिंडी दो प्याजा का स्वाद प्याज और मसालों के शानदार मेल में छुपा होता है. इसको बनाने के लिए इसमें चौकोर कटे प्याज और भिंडी को तेज आंच पर मसालों के साथ पकाया जाता है. प्याज की मिठास और मसालों की खुशबू इस डिश को खास पहचान देती है. भिंडी दो प्याजा रोटी, नान या पराठे के साथ बहुत स्वादिष्ट लगती हैं.

अगर आप भी खाने में खट्टा-तीखा स्वाद पसंद करते हैं, तो आपके लिए आचारी भिंडी सही है. इसको राई, मेथी, सौंफ, कलौंजी और अन्य अचार वाले मसालों के तड़के से तैयार किया जाता है. इसका हर निवाला यादगार होता हैं. इसकी खुशबू और मसालेदार स्वाद साधारण भोजन को भी खास बना देती हैं.

रोजाना के लिए जीरा तवा भिंडी सबसे आसान और स्वादिष्ट व्यंजन हैं. यह कम तेल में जीरा, हल्दी और हल्के मसालों के साथ पकाई जाती हैं. यहीं कारण है कि, इसका प्राकृतिक स्वाद बरकरार रहता है. तमाम व्यंजनों में भिंडी का उपयोग सूप और स्ट्यू को गाढ़ा और स्वादिष्ट बनाने के लिए भी किया जाता है, जिससे इसकी महत्ता और बढ़ जाती है.

भिंडी मसाला, भरवां, कुरकुरी, दही, दो प्याजा, अचारी, तवा फ्राई और सूप जैसे आइटम टेस्ट को यादगार बना देते हैं. अगर आप रोज़ के खाने में नया स्वाद जोड़ना चाहते हैं, तो भिंडी की ये शानदार रेसिपियां आपकी रसोई को लज़ीज़ और खास बना सकती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj