Sports

एक ओवर में 24 रन और 20 गेंद में पचासा, 280 के स्ट्राइक रेट से गरजे मार्कस स्टोइनिस

होमखेलक्रिकेट

एक ओवर में 24 रन और 20 में पचासा, 280 के स्ट्राइक रेट से गरजे मार्कस स्टोइनिस

Last Updated:April 28, 2026, 21:15 IST

Marcus Stoinis 20 ball fifty: पारी के आखिरी ओवर में मार्कस स्टोइनिस ने बाजुओं की ताकत दिखाते हुए 24 रन कूटे. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों पर फिफ्टी बनाई और पंजाब किंग्स को 222 रन के टोटल तक पहुंचा दिया. बृजेश शर्मा 20वां ओवर लेकर आए थे, जिनकी आखिरी 5 गेंदों पर स्टोइनिस ने दो छक्के और तीन चौके जमाए.एक ओवर में 24 रन और 20 में पचासा, 280 के स्ट्राइक रेट से गरजे मार्कस स्टोइनिसZoomस्टोइनिस ने 22 गेंदों में बनाए 62 रन.

नई दिल्ली. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स के धाकड़ ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस का तूफान देखने को मिला. स्टोइनिस ने 280 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों को धज्जियां उड़ाते हुए सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक ठोका. असली पावर हिटिंग स्टोइनिस ने पारी के आखिरी ओवर में दिखाई, जहां लगातर 5 बाउंड्री लगाकर पंजाब किंग्स को 222 रन के बड़े टोटल तक पहुंचा दिया. उन्होंने बृजेश शर्मा को टारगेट किया और 22 गेंदों में 62 रन बनाकर नाबाद रहे.

बृजेश के ओवर में कूटे 24 रन19वें ओवर खत्म होने तक मार्कस स्टोइनिस 16 गेंदों में 38 रन पर नाबाद थे. आखिरी ओवर लेकर आए बृजेश शर्मा की पहली गेंद उन्होंने डॉट खेली. इसके बाद मैदान के चारों तरफ चौके-छक्के बरसा दिए. दूसरी गेंद पर चौका लगाया और फिर अगली दो गेंदों पर छक्का जड़कर सिर्फ 20 गेंदों में तूफानी फिफ्टी पूरी कर ली. ओवर की आखिरी दो गेंदों ओर भी स्टोइनिस ने चौके बटोरते हुए कुल 24 लूट लिए. उनकी अर्धशतकीय पारी में 6 छक्के और 5 चौके शामिल रहे.

About the AuthorShivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

April 28, 2026, 21:15 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj