May 2026 School Holidays: मई में बच्चों की जबरदस्त मौज, आधे महीने बंद रहेंगे स्कूल, गर्मी से मिलेगी राहत

Last Updated:May 01, 2026, 08:51 IST
May 2026 School Holidays: आसमान से बरसती आग और लू के थपेड़ों के बीच देश के कई राज्यों ने स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया है. दिल्ली, यूपी, बिहार से लेकर ओडिशा तक, जानिए कहां कब से गर्मी की छुट्टियां शुरू हो रही हैं और मई में कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे.
May 2026 School Holidays: मई में समर वेकेशन के चलते लंबी छुट्टी मिलेगी
नई दिल्ली (May 2026 School Holidays). साल का 5वां महीना शुरू हो गया है. मई महीने की शुरुआत के साथ ही बच्चे हॉलिडे कैलेंडर पर नजरें गड़ा लेते हैं. पेरेंट्स हों या स्टूडेंट्स, इन दिनों सभी समर वेकेशन पर अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. कई राज्यों में मई की शुरुआत आंधी और बारिश के साथ हुई है. इससे तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है लेकिन अप्रैल का मौसम ध्यान में रखते हुए हीटवेव के कभी भी वापस आने की आशंका है.
भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए देश के कई राज्यों ने कमर कस ली है. कुछ जगहों पर तो प्रशासन ने समर वेकेशन की तारीखें भी एडवांस में जारी कर दी हैं. मई का महीना छुट्टियों के लिहाज से काफी रिलैक्सिंग होने वाला है. तपती धूप के बीच इस बार त्योहारों और वीकेंड्स का ऐसा मेल बैठा है कि स्कूलों में पढ़ाई से ज्यादा छुट्टियां होने वाली हैं. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके राज्य के स्कूलों का क्या स्टेटस है तो यह हॉलिडे लिस्ट आपके काम की है.
May 2026 School Holidays: मई में कब-कब स्कूल बंद रहेंगे?
मई के महीने में संडे और दूसरे-चौथे शनिवार की मौज तो रहेगी ही, लेकिन समर वेकेशन की वजह से छुट्टियों का काउंट बहुत जबरदस्त रहेगा:
1 मई: मजदूर दिवस और बुद्ध पूर्णिमा (इस बार 1 तारीख को ही बुद्ध पूर्णिमा होने से पूरे देश में स्कूलों की छुट्टी पक्की है).
27 मई: ईद-उल-अजहा (बकरीद) का अवकाश रहेगा.
वीकेंड्स: 3, 10, 17, 24 और 31 मई को रविवार की छुट्टी रहेगी.
State-wise Summer Vacation: आपके राज्य में समर वेकेशन कब होगी?
भीषण गर्मी के चलते राज्यों ने अपने-अपने हिसाब से हॉलिडे कैलेंडर जारी किए हैं:
1. दिल्ली-NCR: दिल्ली में पारा 44°C के पार जाने की आशंका है और बीच-बीच में येलो अलर्ट भी जारी किया जा रहा है. फिलहाल यहां स्कूलों में 11 मई से 30 जून तक छुट्टियां रहेंगी. हालांकि, अगर लू बढ़ी तो इन तारीखों को पहले भी खिसकाया जा सकता है.
2. उत्तर प्रदेश: यूपी में गर्मी का सितम देखते हुए स्कूलों को सुबह की शिफ्ट (Morning Shift) में कर दिया गया है. यहां आमतौर पर 20 मई के आस-पास से छुट्टियां शुरू हो जाती हैं, जो जून के आखिरी हफ्ते तक चलती हैं.
3. बिहार: बिहार में लू के थपेड़ों के कारण बच्चों का हाल बेहाल है. यहां शिक्षा विभाग के कैलेंडर के अनुसार 1 जून से 20 जून तक स्कूल बंद रहेंगे, लेकिन बढ़ती तपिश को देखते हुए मई के आखिरी हफ्ते से ही राहत मिलने की उम्मीद है.
4. हरियाणा और मध्य प्रदेश: हरियाणा में जून का पूरा महीना छुट्टियों के नाम रहता है, जबकि मध्य प्रदेश में 1 मई से 15 जून के बीच स्कूलों में अवकाश रहने की प्रबल संभावना है.
5. ओडिशा: यहां सरकार ने सबसे पहले कदम उठाते हुए 27 अप्रैल से ही समर वेकेशन का ऐलान कर दिया है ताकि बच्चों को भीषण लू से बचाया जा सके.
6. राजस्थान: यहां तपिश सबसे ज्यादा है, इसलिए 17 मई से 20 जून 2026 तक स्कूलों में ताले लटके रहेंगे.
About the AuthorDeepali PorwalSenior Sub Editor
Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is known for her versat…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें



