Entertainment

‘शायद पिछले जन्म का कर्ज था’, हेमा मालिनी के घर में जब हुई चोरी, ड्रीम गर्ल के बयान से हैरान थीं एक्ट्रेस मधु

Last Updated:August 17, 2026, 04:01 IST

एक्ट्रेस मधु ने दिग्गज एक्ट्रेस और राजनेता हेमा मालिनी की जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा बयां किया है. उन्होंने बताया कि जब हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ईशा देओल की शादी हुई थी, तो उसके ठीक अगले दिन वह संसद पहुंच गई थीं. मधु के लिए यह बात इसलिए खास है, क्योंकि एक मां के लिए बेटी की शादी और फिर उसके घर से विदा होने के बाद खुद को सामान्य जिंदगी में वापस लाना आसान नहीं होता.

ख़बरें फटाफट

'शायद पिछले जन्म का कर्ज था', हेमा मालिनी के घर में जब हुई चोरीZoomमधु को हेमा मालिनी की जिंदगी से प्रेरणा मिली

नई दिल्ली: हेमा मालिनी आज युवा हीरोइनों के लिए एक प्रेरणा हैं. उन्होंने बॉलीवुड में सफलता हासिल करने के बाद राजनीति में नाम कमाया. निजी जिंदगी में जटिल रिश्ते में खुद को सहज रखा. उन्होंने हर हालात में भावनाओं पर नियंत्रण रखकर अपनी जिम्मेदारियों को निभाया और आगे बढ़ती रहीं. अब एक्ट्रेस मधु ने उनकी शख्सियत और गुणों पर बात की.

मधु ने आईएएनएस से खास बातचीत में हेमा मालिनी की इस खूबी के बारे में विस्तार से बात की. उन्होंने कहा, ‘वह जिंदगी में किसी भी परिस्थिति में आगे बढ़ने में विश्वास रखती हैं. यही सोच उन्हें एक मजबूत इंसान बनाती है.’ मधु ने ईशा देओल की शादी का उदाहरण देते हुए बताया कि शादी के अगले ही दिन हेमा मालिनी संसद चली गई थीं. उन्होंने कहा, ‘जब ईशा की शादी हुई, तो अगले ही दिन वह संसद चली गईं. वह ईशा को मिस करती हैं. मां और बेटी का रिश्ता बेहद कोमल होता है. बेटी के घर से जाने के बाद अगले दिन सामान्य जिंदगी में लौटना आसान नहीं होता, लेकिन हेमा जी जिंदगी के साथ आगे बढ़ने पर विश्वास रखती हैं. एक इंसान के तौर पर वह शानदार हैं. वह मुझे प्रेरित करती हैं.”

हेमा मालिनी के घर में हुई थी चोरीमधु ने हेमा मालिनी के इसी रवैये से जुड़ा एक और किस्सा भी साझा किया. उन्होंने बताया कि एक बार हेमा मालिनी के घर में चोरी हो गई थी. घर से कुछ कीमती सामान चोरी होने के बावजूद उन्होंने खुद को उस घटना के तनाव में ज्यादा देर तक नहीं रखा. उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और फिर अगले ही दिन अपने सामान्य काम में लौट गईं. मधु ने कहा, ‘इस घटना ने भी मुझे हेमा मालिनी की सोच को समझने का मौका दिया कि जिंदगी में जो हो गया, उसे लेकर लगातार परेशान रहने के बजाय अपनी जिंदगी को आगे बढ़ाते रहना चाहिए.’

हेमा मालिनी की फर्स्ट कजिन हैं मधुमधु ने बताया कि जब उन्होंने हेमा मालिनी से पूछा कि वह इतनी बड़ी घटना के बाद भी इतनी सहज कैसे रह पाईं, तो हेमा जी ने उन्हें बेहद अलग अंदाज में जवाब दिया. हेमा मालिनी ने कहा था, ‘क्या कर सकते हैं? शायद पिछले जन्म में मेरा उस पर कोई कर्ज था. अगर वे उसे ढूंढ लेंगे तो वह मुझे वापस मिल जाएगा.’ मधु और हेमा मालिनी के बीच सिर्फ इंडस्ट्री का रिश्ता नहीं है, बल्कि दोनों एक-दूसरे की रिश्तेदार भी हैं. मधु, हेमा मालिनी की फर्स्ट कजिन हैं. मधु के पिता पी. रघुनाथन हेमा मालिनी के अंकल हैं.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 17, 2026, 04:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj