Entertainment

मोहम्मद रफी का रोमांटिक गाना, आज भी शादियों की है शान, शूटिंग में हो गई थी फूलों की कमी

 

arw img

नई दिल्ली: 1966 की बॉलीवुड फिल्म ‘सूरज’ का क्लासिक रोमांटिक ट्रैक भारतीय सिनेमा का एक यादगार गाना है. इसे शादियों में अक्सर बजाया जाता है. हम गाने’बहारों फूल बरसाओ’ की बात कर रहे हैं. यह आज भी बड़ा पॉपुलर है. इसे मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज दी थी और शंकर-जयकिशन ने इसका संगीत तैयार किया था. हसरत जयपुरी ने इसके बोल लिखे थे. 1967 में मोहम्मद रफी ने ‘बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर’ और हसरत जयपुरी ने ‘बेस्ट लिरिसिस्ट’ (गीतकार) का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था. फिल्मी संगीत के 100 सालों को कवर करने वाले 2013 के BBC रेडियो पोल में इसे अब तक का सबसे लोकप्रिय बॉलीवुड गाना चुना गया. कहते हैं कि आउटडोर शूटिंग के दौरान फिल्म क्रू के पास एक्टर्स पर बरसाने के लिए ताजे फूलों की कमी हो गई थी. क्रू मेंबर्स फिर टेक के बीच गिरे हुए फूलों की पंखुड़ियों को उठाते, उन्हें साफ करते और अगले टेक के लिए दोबारा इस्तेमाल करते थे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj