Rajasthan

Murder Case: अंतिम संस्कार से पहले खुला राज, पत्नी और प्रेमी पर शक, रिटायर्ड सैनिक की मौत पर उठे सवाल

होमताजा खबरक्राइम

अंतिम संस्कार से पहले खुला राज, पत्नी-प्रेमी पर शक, पूर्व सैनिक की मौत पर सवाल

Last Updated:May 02, 2026, 11:32 IST

Kota Retired Army Man Murder Case: कोटा के आरकेपुरम इलाके में रिटायर्ड फौजी की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी. गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है. पड़ोसियों को शक होने पर अंतिम संस्कार रुकवाया गया और पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर शक जताया जा रहा है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और हर एंगल से जांच जारी है.

ख़बरें फटाफट

अंतिम संस्कार से पहले खुला राज, पत्नी-प्रेमी पर शक, पूर्व सैनिक की मौत पर सवालZoomकोटा के आरकेपुरम इलाके में रिटायर्ड फौजी की संदिग्ध मौत ने फैलाई सनसनी

कोटा. शहर के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां रिटायर्ड फौजी की गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. यह घटना आमली रोजड़ी इलाके की है, जिसने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.

बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी पत्नी और उसका कथित प्रेमी बेहद चालाकी से अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए थे, ताकि मामला दबाया जा सके. लेकिन पड़ोसियों को पूरे घटनाक्रम पर शक हो गया. उन्होंने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए अंतिम संस्कार रुकवाया और मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी. इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया.

पुलिस ने रूकवाया अंतिम संस्कार

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार को तत्काल रुकवाया. शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि मौत के असली कारणों का खुलासा हो सके. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, इसलिए हर एंगल से जांच की जा रही है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक और उसकी पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था.

इसकी भी हो रही है चर्चा

साथ ही पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने की भी चर्चा सामने आई है. हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है, लेकिन पत्नी और उसके कथित प्रेमी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी. यदि हत्या की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पूरे इलाके में इस घटना को लेकर सनसनी फैली हुई है और लोग इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj