राजस्थान का मौसम: बर्फीली हवाओं से राजस्थान कांपा! शेखावाटी में शीतलहर का खतरा, श्रीगंगानगर की हवा हुई जहरीली

राजस्थान वेदर अपडेट: उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण राजस्थान में तापमान तेजी से गिरा है. सीकर, चूरू और जयपुर सहित कई शहरों में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई. सीकर में शुक्रवार रात को लगातार तापमान जमाव बिंदु के नजदीक एक डिग्री रिकॉर्ड हुआ. जिससे ग्रामीण इलाकों में ओस की बूंदें जम गईं और पाला पड़ने की आशंका बढ़ गई है. कई जिलों में कोहरे का असर भी देखा गया. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राज्य में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना है. इस दौरान उत्तरी हवाएं और तेज होंगी, जिससे तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है.
मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट में के मुताबिक, राजस्थान में सर्द हवाओं के असर से दिन के अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है. इससे सुबह-शाम के साथ-साथ दिन में भी सर्दी बढ़ गई. तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा लगभग 35 से 55 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गयी. इसके अलावा प्रदेश के सभी शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ. सबसे ज्यादा ठंडा दिन सिरोही में रहा, जहां का अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.
राजस्थान के मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 26.5 डिग्री, भीलवाड़ा में 25.4 डिग्री, अलवर में 23.5 डिग्री, जयपुर में 25.8 डिग्री, पिलानी में 24.6 डिग्री, सीकर में 23.7 डिग्री, कोटा में 26.3 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 27.3 डिग्री, बाड़मेर में 30.2 डिग्री, जैसलमेर में 28.4 डिग्री, जोधपुर में 28.3 डिग्री, बीकानेर में 27.3 डिग्री, चूरू में 24.3 डिग्री, श्री गंगानगर में 25.3 डिग्री, नागौर में 26.9 डिग्री, जालौर में 27.9 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 25.0 डिग्री, सिरोही में 22.0 डिग्री, करौली में 23.4 डिग्री, दौसा में 25.2 डिग्री और झुंझुनूं में 23.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान विभाग द्वारा जारी नहीं किया गया.
राजस्थान के मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 9.2 डिग्री, भीलवाड़ा में 10.0 डिग्री, अलवर में 5.4, जयपुर में 9.2 डिग्री, पिलानी में 4.8 डिग्री, सीकर में 3.0 डिग्री, कोटा में 11.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 10.2 डिग्री, बाड़मेर में 13.6 डिग्री, जैसलमेर में 11.0 डिग्री, जोधपुर में 12.7 डिग्री, बीकानेर में 10.9 डिग्री, चूरू में 4.5 डिग्री, श्री गंगानगर में 7.2 डिग्री, नागौर में 3.1 डिग्री, जालौर में 10.8 डिग्री, सिरोही में 7.6 डिग्री, सीकर के फतेहपुर में 1.9 डिग्री, करौली में 6.1 डिग्री, दौसा में 4.6 डिग्री और झुंझुनूं में 6.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
जिलाअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमानजयपुर25.89.2अजमेर26.59.2सीकर23.73.0कोटा26.311.0बाड़मेर30.213.6जैसलमेर28.411.0जोधपुर28.312.7बीकानेर27.310.9श्री गंगानगर25.37.2
राजस्थान की AQI रिपोर्ट
राजस्थान की हवा की स्थिति में थोड़ा सुधार आया है. यहां की औसत AQI 171 दर्ज की गई, यह हवा की अस्वस्थ स्थिति मानी जाती है. जिलों की बात करें तो राज्य में सबसे अधिक AQI 459 गंगानगर में दर्ज की गई. यह हवा की खतरनाक स्थिति है. इसके अलावा चूरू में 300, अलवर में 210, भिवाड़ी में 266 AQI दर्ज की गई है. वहीं, भरतपुर और भीलवाड़ा में 165, चित्तौड़गढ़ में 162, दौसा में 178, जयपुर में 174, कोटा में 155, सीकर में 173 और टोंक में 172 AQI दर्ज की गई. वहीं हवा की सबसे अच्छी स्थिति माउंट आबू में रही, यहां 124 AQI दर्ज की गई.
जिलाAQI लेवलगंगानगर459चूरू300अलवर210भिवाड़ी266भरतपुर165चित्तौड़गढ़162दौसा178जयपुर174सीकर173
शेखावाटी में शीतलहर का प्रकोप तेज होने की संभावना
राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं, लेकिन ठंडी हवाओं के असर से सर्दी का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ता हुआ महसूस किया जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में उत्तर राजस्थान के न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, जिसके बाद तापमान में 1 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी देखी जा सकती है. हालांकि शेखावाटी क्षेत्र में ठिठुरन और अधिक बढ़ने की संभावना जताई गई है. यहां कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे शीतलहर जैसे हालात बन सकते हैं. रात और सुबह के समय ठंड में तेजी आने से जनजीवन प्रभावित हो सकता है. वहीं, राज्य के अन्य अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आस-पास ही रहने की उम्मीद है, लेकिन सुबह-शाम सर्द हवाएं लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर सकती हैं.



