धौलपुर में आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल होने से विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, 3 रिश्तेदारों पर ब्लैकमेलिंग का आरोप

Last Updated:August 29, 2026, 08:59 IST
Dholpur News: धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना क्षेत्र में आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल होने से परेशान एक विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतका के भाई ने निरंजन, लक्ष्मण और रविंद्र के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, शोषण और वीडियो वायरल करने का मामला दर्ज कराया है. कंचनपुर थाना अधिकारी हरेंद्र सिंह के अनुसार आरोपी पति के परिवार से जुड़े हैं और फिलहाल फरार हैं. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है.
ख़बरें फटाफट
धौलपुर में आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल होने से विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, 3 पर केस
Dholpur: राजस्थान के धौलपुर जिले में कंचनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में समाज को झकझोर देने वाली दुखद घटना सामने आई है. आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से आहत एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. मृतका के परिजनों ने तीन नामजद लोगों पर ब्लैकमेलिंग, शारीरिक शोषण और वीडियो वायरल कर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है.
मृतका के भाई द्वारा कंचनपुर थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी (FIR) के अनुसार, लगभग एक वर्ष पूर्व मुख्य आरोपी निरंजन उर्फ नरेंद्र ने विवाहिता के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो चोरी-छिपे बना लिए थे. इसके बाद वह महिला को फोटो-वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल कर रहा था. पीड़िता के भाई ने आरोपी पर डरा-धमकाकर शारीरिक शोषण करने का भी आरोप लगाया है.
फोटो-वीडियो वायरल होने से मानसिक तनाव में थी विवाहितापरिजनों का आरोप है कि हाल ही में मुख्य आरोपी के भाई लक्ष्मण और रविंद्र ने उन आपत्तिजनक फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जैसे ही यह बात सामने आई, महिला अत्यधिक मानसिक तनाव और सामाजिक लज्जा के दौर से गुजारने लगी. इसी आघात और तनाव के चलते उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों की तलाशघटना की सूचना मिलते ही कंचनपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. कंचनपुर थाना अधिकारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों नामजद आरोपी मृतका के पति के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं, जो घटना के बाद से ही फरार हैं. पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और साइबर टीम की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Dhaulpur,Dhaulpur,Rajasthan
First Published :
August 29, 2026, 08:59 IST



