nail health | health tips | nail medical advice | कहीं रंग बदला, कहीं धब्बे पड़े… नाखूनों में दिखने वाले ये बदलाव हो सकते हैं बीमारी के संकेत

Last Updated:October 23, 2026, 11:10 IST
Nails Care Tips: नाखूनों में होने वाले बदलाव जैसे रंग और आकार में अंतर किसी अंदरूनी परेशानी का संकेत हो सकते हैं. लगातार बदलाव दिखने पर डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. जौनपुर के डॉक्टर ने बताया कि नाखूनों में होने वाले बदलाव कई बातों का संकेत देते हैं.
जौनपुर: क्या आपने कभी अपने नाखूनों पर ध्यान दिया है? नाखूनों पर सफेद धब्बे, आकार में बदलाव या रंग बदलना केवल सामान्य समस्या नहीं, बल्कि कभी-कभी शरीर में चल रही किसी परेशानी का संकेत भी हो सकता है. यही वजह है कि डॉक्टर मरीज की जांच के दौरान नाखूनों पर भी ध्यान देते हैं. हालांकि, केवल नाखून देखकर किसी बीमारी की पुष्टि नहीं की जा सकती. इसके लिए जरूरी जांच और चिकित्सकीय सलाह भी आवश्यक होती है.
सीनियर कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट और डायबिटीज रिवर्सल कोच MBBS MD डॉ. मेहर अब्बास ने बताया कि नाखून व्यक्ति के स्वास्थ्य के बारे में कई अहम संकेत दे सकते हैं. नाखूनों के रंग, आकार और बनावट में होने वाले बदलावों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
क्या होता है ‘स्पून नेल’ ?डॉ. मेहर अब्बास के अनुसार, नाखूनों पर सफेद धब्बे कई कारणों से हो सकते हैं. अक्सर नाखून पर चोट लगने या उसके आसपास की त्वचा को नुकसान पहुंचने से भी ऐसे निशान दिखाई देते हैं. इन्हें देखकर सीधे विटामिन बी12 की कमी मान लेना सही नहीं है. अगर नाखूनों पर लगातार बदलाव दिखाई दे रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. नाखूनों का आकार बदलना भी स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दे सकता है. अगर नाखून चम्मच की तरह बीच से धंसे हुए दिखाई दें, तो इस स्थिति को मेडिकल भाषा में ‘स्पून नेल’ कहा जाता है. यह आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया का संकेत हो सकता है.
क्या होता है क्लबिंग’ ?वहीं, नाखूनों के सिरे सामान्य से अधिक गोल और उभरे हुए दिखाई देने की स्थिति को ‘क्लबिंग’ कहते हैं. यह फेफड़ों और हृदय से जुड़ी कुछ बीमारियों में देखा जा सकता है. नाखूनों पर सीधी या आड़ी रेखाएं उम्र बढ़ने, चोट, पोषण की कमी या कुछ बीमारियों के कारण दिखाई दे सकती हैं. हर रेखा किसी विटामिन की कमी का संकेत नहीं होती. नाखूनों का असामान्य रूप से टूटना, रंग बदलना या लंबे समय तक खराब बने रहना भी जांच की जरूरत का संकेत हो सकता है.
डॉक्टर की सलाह है कि नाखूनों में लगातार बदलाव दिखने पर खुद से दवाएं या विटामिन लेना शुरू न करें. संतुलित भोजन करें और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय जांच कराएं. नाखूनों पर ध्यान देना अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहने का एक आसान तरीका है, लेकिन सही बीमारी जानने के लिए विशेषज्ञ की सलाह जरूरी है.
About the Authorआर्यन सेठ
आर्यन सेठ, Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…
और पढ़ेंLocation :
Jaunpur,Uttar Pradesh
First Published :
October 23, 2026, 11:10 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



