Health

NDA Cadet Death: रूटीन PT के पहले दिन 17 साल के अभिनव की मौत, इसी उम्र में डॉ. देवी शेट्टी ने बताई जरूरी हार्ट जांच

Last Updated:July 11, 2026, 14:51 IST

NDA Cadet Death : पुणे के नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) में कानपुर के 17 वर्षीय कैडेट अभिनव बाजपेई की पहले ही दिन रूटीन फिजिकल ट्रेनिंग (PT) परेड के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. इस दुखद घटना के बीच, देश के प्रख्यात कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. देवी प्रसाद शेट्टी ने युवाओं में बढ़ते हार्ट रिस्क पर बड़ी सलाह दी है. उनका कहना है कि हर भारतीय को 17 साल की उम्र में कम से कम एक बार कोलेस्ट्रॉल की ब्लड जांच जरूर करानी चाहिए, ताकि साइलेंट किलर बन रहे हाई कोलेस्ट्रॉल का समय रहते पता लगाया जा सके और हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सके.

ख़बरें फटाफट

7 साल के एनडीए कैडेट की मौत, हार्ट हेल्थ पर डॉक्टर की अहम सलाहZoomघटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी (COI) के आदेश दिए गए हैं.

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में एक दुखद घटना सामने आई है. उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी 17 वर्षीय प्रथम टर्म कैडेट अभिनव बाजपेयी की शुक्रवार सुबह रूटीन फिजिकल ट्रेनिंग (PT) के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई. रक्षा मंत्रालय के अनुसार, नए बैच की पहली आधिकारिक फिजिकल ट्रेनिंग परेड के दौरान अभिनव ने अचानक बेचैनी की शिकायत की और कुछ ही देर में बेहोश हो गए. अधिकारियों ने बताया कि उन्हें तुरंत मिलिट्री हॉस्पिटल, खडकवासला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी (COI) के आदेश दिए गए हैं. परिवार और स्थानीय पुलिस को भी सूचना दे दी गई है.

घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी (COI) के आदेश दिए गए हैं.

यह पिछले साल अक्टूबर के बाद से NDA में प्रथम टर्म कैडेट की तीसरी मौत है. इससे पहले एक कैडेट की स्विमिंग प्रैक्टिस के दौरान और दूसरे की कथित आत्महत्या के मामले में मौत हुई थी.

#WATCH | Bengaluru, Karnataka: Dr Devi Shetty, Founder and Chairman, Naryana Health says, “Every Indian, at the age of 17 must get the blood test done. This is the guideline now issued by the Cardiology Society of India because if the cholesterol level is high, they can… pic.twitter.com/NV3StCmhgE

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj