5 साल में आई H नाम से 2 फिल्में, दोनों में एक ही हीरो और डायरेक्टर, 4 अक्षर की दोनों मूवी ने रच दिया इतिहास

Last Updated:December 08, 2025, 19:10 IST
एक डायरेक्टर ने 5 साल में दो फिल्में बनाईं. दोनों ही फिल्मों में कई बातें कॉमन थी. सबसे बड़ी बात ये थी कि दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास दर्ज करने में कामयाब हुई. तो चलिए इन दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों से रूबरू करवाते हैं.
एक डायरेक्टर ने 5 साल के अंदर दो ब्लॉकबस्टर फिल्में दी. ऐसी मैसिव हिट, जिसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था. अगर इन फिल्मों में कॉमन बातें नोट करें तो ये दोनों ही फिल्में एक ही डायरेक्टर की थी जिसमें एक हीरो लीड रोल में भी था. दोनों ही फिल्में H नाम से बनी थी. चलिए इन दोनों फिल्मों के दिलचस्प फैक्ट्स के बारे में बताते हैं.

हम बात कर रहे हैं सूरज बड़जात्या की, जिन्होंने हम साथ साथ हैं और हम आपके हैं कौन जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. दोनों फिल्मों का नाम H से शुरू हुई. दोनों फिल्मों के नाम में चार-चार अक्षर हुए. दोनों ही फिल्में सूरज बड़जात्या के लिए लकी साबित हुई. साथ ही ये फिल्में राजश्री प्रोडक्शन की सबसे सक्सेसफुल साबित हुई.

हम साथ साथ हैं और हम आपके हैं कौन दोनों ही फिल्मों में सलमान खान लीड रोल में थे. जहां उन्होंने दोनों ही फिल्मों में प्रेम नाम का किरदार प्ले किया. ये दोनों फिल्मों में सलमान खान के रोल को इतना पसंद किया गया कि आजतक लोग उन्हें प्रेम कहकर पुकारते हैं.
Add as Preferred Source on Google

हम साथ साथ हैं और हम आपके हैं कौन में एक बात और कॉमन थी. दोनों ही फिल्मों में राजलक्ष्मण की जोड़ी ने म्यूजिक दिया था. विजय पाटिल-सुरेंद्र ने बॉलीवुड में मैंने प्यार किया, मुस्कुराहट, पुलिस पब्लिक से लेकर एजेंट विनोद जैसी फिल्मों में म्यूजिक दिया.

साल 1994 में आई हम आपके हैं कौन एक म्यूजिकल ड्रामा थी जिसमें माधुरी दीक्षित और सलमान खान लीड रोल में थे. फिल्म में 14 गाने थे. 42वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में फिल्म ने 2 अवॉर्ड जीते तो फिल्मफेयर अवॉर्ड में 13 नॉमिनेशन हासिल किए और 5 अवॉर्ड जीते.

‘koimoi’ की रिपोर्ट के मुताबिक, हम आपके हैं कौन को लेकर कहते हैं कि ये बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म थी. सिर्फ छह करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने भारत में 71 करोड़ का नेट कलेक्शन किया तो 117 करोड़ ग्रोस कलेक्शन रहा. इस तरह हम आपके हैं कौन फिल्म ने 1086% का मुनाफा कमाते हुए इतिहास रच दिया.

साल 1999 में हम साथ साथ हैं फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म और दशक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन गई. सूरज बड़जात्या की फिल्म को एक बार फिर फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में 12 कैटगरी में नॉमिनेशन हासिल किए

हम साथ साथ हैं के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म का 19 करोड़ का बजट था जिसने 80 करोड़ से ज्यादा कमाई करके मेकर्स को मालामाल कर दिया था. फिल्म में 25 से अधिक स्टार्स थे. फिल्म एक फैमिली ड्रामा थी जिसे आज भी लोग देखना पसंद करते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
December 08, 2025, 19:10 IST
homeentertainment
5 साल में आई H नाम से 2 फिल्में, दोनों में एक ही हीरो और डायरेक्टर



