तीन बार नहीं निकला NEET, चौथी बार मोबाइल लेकर पहुंची छात्रा, 15 मिनट पहले खुला राज

Last Updated:June 22, 2026, 13:38 IST
NEET Re Exam Jaipur:जयपुर में आयोजित नीट री-एग्जाम के दौरान एक छात्रा के पास मोबाइल मिलने से परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. परीक्षा खत्म होने से करीब 15 मिनट पहले छात्रा हिमांशी तिवारी के पास मोबाइल मिलने के बाद केंद्र प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई. छात्रा इससे पहले तीन बार नीट परीक्षा दे चुकी है और इस बार चौथी बार परीक्षा में शामिल हुई थी. पुलिस ने छात्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मोबाइल की तकनीकी जांच के साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि परीक्षा के दौरान किसी बाहरी व्यक्ति से संपर्क हुआ था या नहीं.
ख़बरें फटाफट
जयपुर में नीट एक्जाम के दौरान मोबाइल के साथ पकड़ी गई छात्रा
जयपुर. राजधानी जयपुर में आयोजित नीट री-एग्जाम के दौरान परीक्षा केंद्र में मोबाइल मिलने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परीक्षा केंद्र में परीक्षा दे रही छात्रा हिमांशी तिवारी के पास मोबाइल फोन मिला था. परीक्षा समाप्त होने से करीब 15 मिनट पहले मोबाइल पकड़े जाने के बाद परीक्षा केंद्र प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई. छात्रा इससे पहले भी तीन बार नीट परीक्षा दे चुकी है, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पाई थी. बताया जा रहा है कि चौथी बार आयोजित री-एग्जाम में उसने कथित रूप से अनुचित साधनों का सहारा लेने की कोशिश की.
छात्रा जयपुर के गुर्जर की थड़ी क्षेत्र की रहने वाली है और उसके पिता निजी क्षेत्र में नौकरी करते हैं. परीक्षा के दौरान छात्रा की एक्टिविटी संदिग्ध दिखाई देने पर अधिकारियों ने जांच की, जिसके बाद उसके पास से मोबाइल बरामद किया गया. मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. पुलिस ने छात्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही मोबाइल फोन की तकनीकी जांच भी करवाई जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि परीक्षा के दौरान उसने किसी से संपर्क किया था या नहीं.
मोबाइल परीक्षा केंद्र के अंदर कैसे पहुंचा?
पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि मोबाइल परीक्षा केंद्र के अंदर कैसे पहुंचा. परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश जांच और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है. पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल, मैसेज, इंटरनेट गतिविधियों और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उच्च अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई है.
पुलिस आज सक सकती है खुलासा
बताया जा रहा है कि पुलिस दोपहर करीब दो बजे पूरे मामले का खुलासा कर सकती है. इस दौरान जांच में सामने आए तथ्यों और अब तक की कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक किए जाने की संभावना है. फिलहाल पुलिस, परीक्षा केंद्र प्रशासन और संबंधित एजेंसियां मामले की गहन जांच में जुटी हुई हैं. नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में मोबाइल मिलने की घटना ने परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
छात्रा को कोर्ट में किया पेश
नीट री-एग्जाम में कथित नकल के मामले में गिरफ्तार छात्रा हिमांशी तिवाड़ी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया. यह मामला जयपुर के बिंदायका स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा केंद्र से जुड़ा है, जहां छात्रा मोबाइल फोन लेकर परीक्षा हॉल तक पहुंच गई थी. परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधियां सामने आने पर उसे पकड़ा गया था. कोर्ट में पेशी के दौरान छात्रा मीडिया और लोगों की नजरों से बचने के लिए मुंह छुपाती हुई दिखाई दी. मामले की जांच कर रही पुलिस ने अब तक छात्रा से पूछताछ की है और मोबाइल की तकनीकी जांच भी करवाई जा रही है. हालांकि पुलिस की ओर से फिलहाल कोर्ट में किसी प्रकार की रिमांड की मांग नहीं की जा रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लिया जाएगा.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Rajasthan



