nepal flash floods rescue operations | china roll | नेपाल में आई भीषण तबाही से सहमे अरबपति बिनोद चौधरी, चीन पर उठाए सवाल!

होमताजा खबरदेश
नेपाल में आई भीषण तबाही से सहमे अरबपति बिनोद चौधरी, चीन पर उठाए सवाल!
Last Updated:August 29, 2026, 20:18 IST
Nepal Crisis : नेपाल में अचानक आई भीषण फ्लैश फ्लड और भूस्खलन ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. इस विनाशकारी आपदा पर नेपाल के जाने-माने अरबपति उद्योगपति और चौधरी ग्रुप के चेयरमैन बिनोद चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने इस तबाही को ‘अकल्पनीय और गहरे सदमे’ वाली त्रासदी करार दिया है, जिसमें 7,000 से अधिक लोगों के मारे जाने या प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है.नेपाल के अरबपति बिजनेसमैन का चीन पर आया बड़ा बयान.
काठमांडू. नेपाल एक बार फिर प्राकृतिक आपदा की एक भीषण विभीषणता से जूझ रहा है. नेपाल में अचानक आई बाढ़ और तबाही ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. नेपाल के जाने-माने व्यवसायी, पूर्व सांसद और चौधरी ग्रुप के चेयरमैन बिनोद चौधरी ने इस आपदा पर अपना गहरा दुख व्यक्त किया है. उनका कहना है कि इस स्तर की तबाही के लिए कोई भी तैयार नहीं था. त्रासदी के मंजर को याद करते हुए बिनोद चौधरी ने बताया कि उनकी पहली प्रतिक्रिया पूर्ण रूप से सदमे और असीम दुख की थी. उन्होंने कहा कि नेपाल ने अतीत में 2015 के भूकंप से लेकर कोविड महामारी और पिछले साल भी इसी क्षेत्र में कई प्राकृतिक आपदाओं का सामना किया है, जिससे भारी नुकसान हुआ था. चौधरी ने चीन को लेकर भी बड़ा बयान दिया है.
चौधरी ने कहा, ‘इस बार जो नेपाल में हुआ, उसने सबको डरा दिया. इस बार मिनटों के भीतर हमने देखा कि पूरे के पूरे गांव बह गए, हजारों की संख्या में लोग प्रभावित हुए. पुल ढह गए और हमें यह तक नहीं पता था कि यह सब कब और कहां थमेगा.’ उन्होंने चीन से जुड़ते हुए बुनियादी ढांचे पर बात करते हुए कहा कि चीन की मजबूत और बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने की क्षमताओं को देखते हुए, यदि इस तरह की तबाही वहां भी हो सकती है, तो पूरी घटना और उसके प्रभाव की भयावहता की कल्पना आसानी से की जा सकती है.
#WATCH | Kathmandu: Nepal Flash Floods | Binod Chaudhary, former Member of Parliament, Nepalese billionaire businessman, and Chairman and President of the Chaudhary Group, says, “My immediate reaction was of absolute shock and immense sadness. Nepal, as you rightly pointed out,… pic.twitter.com/7gtcWZufM6



