Tech

एक रिचार्ज में Netflix, ZEE5, JioHotstar और अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 2GB डेटा भी, Airtel का नया प्लान वायरल

Powered by :

Last Updated:May 31, 2026, 09:52 IST

एयरटेल का ₹1729 रिचार्ज प्लान ग्राहकों को 84 दिनों की वैलिडिटी, रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन और Netflix, ZEE5 Premium, JioHotstar जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस देता है. जानिए इस प्लान के सभी फायदे और यह आपके लिए कितना फायदेमंद है.

एयरटेल के इस नए प्लान में आपको सिर्फ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 2GB डेटा ही नहीं मिलेगा, बल्कि नेटफ्लिक्स (Netflix) और कई अन्य प्रीमियम ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन भी बिल्कुल मुफ्त दिया जाएगा. खास बात यह है कि इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की नहीं, बल्कि पूरे 3 महीने की है. आइए जानते हैं कि यह प्लान क्या है और ग्राहकों को इससे किस तरह के फायदे मिलेंगे.

हर बार मोबाइल रिचार्ज और ओटीटी सब्सक्रिप्शन के लिए अलग-अलग पैसे खर्च करने पड़ते हैं. लेकिन अब ऐसा करने की जरूरत नहीं होगी. क्योंकि इस कंपनी ने एक शानदार सुपर ऑफर पेश की है. इस प्लान में आपको नेटफ्लिक्स (Netflix) का एक्सेस मिलेगा, साथ ही एसएमएस, रोजाना 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जाएगी. आइए जानते हैं कि यह ऑफर क्या है और इससे ग्राहकों को क्या फायदे मिलने वाले हैं.

जियो और वीआई (Vi) को टक्कर देने के लिए एयरटेल ने एक खास ऑफर पेश किया है. बढ़ती महंगाई के दौर में ग्राहकों को अब अलग-अलग रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सिर्फ एक ही रिचार्ज में नेटफ्लिक्स (Netflix) का सब्सक्रिप्शन और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी.

Add as Preferred Source on Google

एयरटेल की वेबसाइट पर 1,729 रुपये का एक खास प्लान उपलब्ध है. इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इसके अलावा, नेटफ्लिक्स (Netflix) का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है, जिसकी मदद से आप नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल वेब सीरीज, फिल्में और दूसरे कंटेंट का आनंद ले सकते हैं.

अगर आप अपने शहर से बाहर यात्रा कर रहे हैं, तो आपको रोमिंग चार्ज भी नहीं देना पड़ेगा. इस प्लान में देशभर में फ्री रोमिंग की सुविधा मिलती है. खास बात यह है कि इस प्लान की वैधता 28 दिनों की नहीं, बल्कि पूरे 84 दिनों की है, यानी लगभग 3 महीने तक आपको दोबारा रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके अलावा, ग्राहकों को रोजाना 2GB डेटा भी दिया जाता है, जिसका इस्तेमाल इंटरनेट ब्राउजिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और अन्य ऑनलाइन सेवाओं के लिए किया जा सकता है.

अब आप सोच रहे होंगे कि 1,729 रुपये का ये प्लान थोड़ा महंगा है. लेकिन कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, इस प्लान में नेटफ्लिक्स (Netflix) के अलावा ज़ी5 प्रीमियम (ZEE5 Premium) और जियोहॉटस्टार (JioHotstar) के बेसिक प्लान का एक्सेस भी मिलता है. हालांकि, इन ओटीटी सेवाओं पर आपको कुछ विज्ञापन देखने पड़ सकते हैं. अगर आप पूरी तरह विज्ञापन-मुक्त (Ad-Free) अनुभव चाहते हैं, तो यह प्लान आपके लिए उपयुक्त नहीं हो सकता, क्योंकि इसमें शामिल ओटीटी प्लान्स विज्ञापनों के साथ आते हैं.

इस प्लान के साथ ग्राहक एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले प्रीमियम (Airtel Xstream Play Premium) का भी लाभ उठा सकते हैं. इसके अलावा, कंपनी की ओर से स्पैम कॉल अलर्ट की सुविधा भी दी जाती है, जिससे संदिग्ध कॉल्स की पहचान करना आसान हो जाता है.

साथ ही, एयरटेल ऐप पर उपलब्ध विभिन्न सेवाओं और फीचर्स का भी उपयोग किया जा सकता है. यदि आप अपना रिचार्ज सीधे एयरटेल ऐप के जरिए करते हैं, तो 1,729 रुपये की प्लान कीमत के अलावा आपको कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj