रवि शास्त्री बन सकते हैं इंग्लैंड के कोच, पूर्व इंग्लिश स्पिनर ने की डिमांड

Last Updated:December 24, 2025, 16:46 IST
पनेसर ने कहा कि इंग्लैंड को शास्त्री जैसे कोच की जरूरत है, जो ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में हराना जानते हों. पूर्व भारतीय कोच के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम ने न केवल 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली सीरीज जीती, बल्कि 2020-21 में भी इस उपलब्धि को दोहराया.
इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर की मांग, रवि शास्त्री को इंग्लिश टीम का कोच बनाओ
नई दिल्ली. भारत में विदेशी कोच रखने का चस्का पिचले कुछ दिनों में खत्म हुआ तो इंग्लैंड टीम के साथ अब भारतीय कोच रखने की बात ने जोर पकड़ लिया है. इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने सुझाव दिया है कि मौजूदा एशेज में इंग्लैंड के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पूर्व भारतीय मुख्य कोच रवि शास्त्री को टीम की कमान दी जानी चाहिए. उनका यह बयान तब आया है जब ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड 11 दिनों में एशेज जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की बढ़त हासिल कर ली है. टीम के प्रदर्शन को लेकर मैकुलम की जमकर आलोचना हो रही है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में उनकी ‘बैज़बॉल’ रणनीति बुरी तरह विफल रही है.
पनेसर ने कहा कि इंग्लैंड को शास्त्री जैसे कोच की जरूरत है, जो ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में हराना जानते हों. पूर्व भारतीय कोच के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम ने न केवल 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली सीरीज जीती, बल्कि 2020-21 में भी इस उपलब्धि को दोहराया. मौजूदा एशेज में इंग्लैंड के बल्लेबाजों और गेंदबाजों का प्रदर्शन खराब रहा है, जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ, ब्रिस्बेन और एडिलेड में दबदबा बनाए रखा है.
रवि शास्त्री बनेंगे इंग्लैंड के कोच?
मोंटी पनेसर ने बातचीत में कहा कि आपको यह सोचना होगा कि ऑस्ट्रेलिया को हराने का सही तरीका किसे पता है, आप ऑस्ट्रेलिया की मानसिक, शारीरिक और रणनीतिक कमजोरियों का फायदा कैसे उठाएंगे? मुझे लगता है कि रवि शास्त्री को इंग्लैंड का अगला मुख्य कोच बनना चाहिए. इस बीच, इंग्लैंड ने चौथे एशेज टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव किए हैं, जो बॉक्सिंग डे (26 दिसंबर) से शुरू होगा. जोफ्रा आर्चर सीरीज के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह गस एटकिंसन को शामिल किया गया है. ऑलराउंडर जैकब बेथेल ओली पोप की जगह लेंगे. ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड का खराब प्रदर्शन जारी है क्योंकि बेन स्टोक्स और उनकी टीम पर्याप्त तैयारी के बावजूद सीरीज जीतने में नाकाम रही है। हालांकि, वे कम से कम एक सांत्वना जीत के साथ सीरीज का समापन करना चाहेंगे, क्योंकि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल में पहुंचने की उनकी उम्मीदों को पहले ही झटका लग चुका है.
मैक्कुलम कब तक टीम के साथ ?
इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ऑस्ट्रेलिया के हाथों एशेज सीरीज में हार के बावजूद अपने पद पर बने रहना चाहते हैं लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कोच के रूप में उनका भविष्य अब उनके नियंत्रण में नहीं है. इंग्लैंड ने पहले तीन टेस्ट मैचों के अंदर ही एशेज को 3-0 से गंवा दिया जिसके बाद मैकुलम की भूमिका पर सवाल उठने लग गए हैं. न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान का इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के साथ अनुबंध 2027 वनडे विश्व कप तक है.
ब्रैंडन मैक्कुलम को पहले टेस्ट का कप्तान नियुक्त किया गया बाद उन्हें इस साल की शुरुआत में सीमित ओवरों की क्रिकेट के लिए भी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था. इंग्लैंड पिछले 18 मैच से ऑस्ट्रेलिया में एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाया है. ऑस्ट्रेलिया में उसने अपनी आखिरी सीरीज 2010-11 में जीती थी. इस बीच ईसीबी के प्रबंध निदेशक रॉब की ने उन रिपोर्टों की जांच करने का वादा किया है जिनमें आरोप लगाया गया है कि खिलाड़ियों ने एशेज के दौरान मिले ब्रेक में अत्यधिक शराब का सेवन किया था उन्होंने इस तरह के व्यवहार को पूरी तरह से अस्वीकार्य बताया है.
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
December 24, 2025, 16:46 IST
homecricket
रवि शास्त्री बन सकते हैं इंग्लैंड के कोच, पूर्व इंग्लिश स्पिनर ने की डिमांड



