Rajasthan

ना पैसा, ना सहारा… फिर भी नहीं मानी हार! सिरोही के इस युवा की विदेश में सफलता की कहानी आपको कर देगी हैरान

Last Updated:April 30, 2026, 09:25 IST

Sirohi Hindi News: राजस्थान के सिरोही जिले के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाले इस युवा ने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर विदेशी धरती पर अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश के बावजूद, इन्होंने अपनी शिक्षा और कौशल के दम पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त कर जिले के साथ-साथ पूरे देश का नाम रोशन किया है. यह कहानी केवल एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं है, बल्कि उन हजारों युवाओं के लिए एक मशाल है जो बड़े सपने देखने की हिम्मत रखते हैं. आज इनकी सफलता का डंका विदेशों में भी बज रहा है.

सिरोही जिले के युवा दिग्पालसिंह राठौड़ को सफलता की कहानी युवाओं के लिए प्रेरणादायक है. पिछले दिनों लंदन के हिल्टन मेट्रोपोल में हुए आईसीएआई यूके चेप्टर के वार्षिक सम्मेलन में सिरोही के रहने वाले दिग्पालसिंह राठौड़ को उनके मीडिया, फिल्म और कला के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया.

लंदन में हुए इस कार्यक्रम में दिग्पाल सिंह को प्रतिष्ठित हस्तियों ने सम्मानित किया. इनमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी अमृता फडणवीस, आईसीएआई यूके के चेयरमैन अजय धंधानिया और दुबई के प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर अंकुर अग्रवाल शामिल थे.

यह सम्मान दिग्पाल सिंह की कड़ी मेहनत और उनके लगन का परिणाम है. सिरोही के एक छोटे से गांव से निकलकर विदेश की धरती पर अपनी पहचान बनाना जिले के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है. दिगपालसिंह ने अपनी कंपनी ‘पेट्रोन प्रोडक्शन’ को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए वैश्विक मंच पर नाम रोशन किया है.

Add as Preferred Source on Google

दिग्पाल सिंह राठौड़ की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा है. उन्होंने यह साबित किया है कि यदि संकल्प दृढ़ हो, तो सीमाओं के पार भी सफलता पाई जा सकती है. सिरोही का यह बेटा आज निरंतर परिश्रम से वैश्विक फलक पर जिले का नाम रोशन कर रहा है.

उनकी इस सफलता का प्रमुख स्तंभ ‘पेट्रोन प्रोडक्शन’ है. इस कंपनी की नींव वर्ष 2013 में लंदन में रखी गई थी. आज यह कंपनी मीडिया प्रोडक्शन के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम बन चुकी है. दिग्पाल सिंह के नेतृत्व में इस कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां और प्रोजेक्ट्स हासिल किए हैं.

दिग्पाल सिंह ने आईसीएआई यूके चेप्टर का आभार जताते हुए कहा कि यह आयोजन केवल एक समारोह नहीं है, बल्कि एक बड़े वैश्विक विजन की शुरुआत है. उनका मानना है कि यह भविष्य में व्यावसायिक दुनिया को जोड़ने का काम करेगा.

दिग्पाल सिंह राठौड़ सिरोही निवासी गुलाबसिंह राठौड़ के पुत्र हैं. अपने पुत्र की इस सफलता पर गुलाब सिंह ने भी खुशी जताते हुए इसे जिले के युवाओं के लिए गौरव का विषय बताया. उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी रुचि के विषयों में आगे बढ़ना चाहिए, ताकि उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने में कोई परेशानी ना हो.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :

April 30, 2026, 09:25 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj