Entertainment
90 के दशक का वो जादुई गाना, जब सस्पेंस फिल्म में घुला था प्यार का रस, कुमार सानू की आवाज ने बनाया दीवाना

नई दिल्ली. फिल्म गुप्त: द हिडन ट्रुथ (1997) का ‘मेरे ख्वाबों में तू’ 90 के दशक के सबसे यादगार और रोमांटिक गानों में से एक है. इस गाने को बॉबी देओल, काजोल और मनीषा कोइराला पर फिल्माया गया था, जिनकी केमिस्ट्री ने उस वक्त पर्दे पर आग लगा दी थी. बर्फीली वादियों और खूबसूरत लोकेशंस के बीच काजोल का चुलबुला अंदाज और बॉबी देओल का चॉकलेट बॉय लुक दर्शकों को बेहद पसंद आया था. इस गाने की सबसे बड़ी ताकत इसका संगीत है, जिसे विजू शाह ने तैयार किया था. कुमार सानू और अलका याग्निक की जादुई आवाजों ने इसे कल्ट क्लासिक बना दिया. आनंद बख्शी के लिखे बोल प्यार के शुरुआती अहसास और सपनों की दुनिया को बड़ी खूबसूरती से बयां करते हैं.



