अब नहीं दिखेगी स्क्रीन के चारों तरफ काली बॉर्डर! Tecno का नया कॉन्सेप्ट फोन आया सामने

Last Updated:August 02, 2026, 15:01 IST
Tecno ने IFA 2026 से पहले अपने Next-Gen Bezelless Concept Phone की पहली झलक दिखाई है. कंपनी का दावा है कि इसमें 0mm डिस्प्ले बॉर्डर मिलेगा. जानिए इसके डिजाइन, फीचर्स और लॉन्च से जुड़ी सभी जानकारी.
ख़बरें फटाफट
क्या यही है भविष्य का स्मार्टफोन? Tecno का Borderless Concept Phone पहली बार आया सामने
स्मार्टफोन कंपनियां पिछले कुछ सालों से डिस्प्ले के बेजल को लगातार पतला करने की कोशिश कर रही हैं. अब टेक्नो ने इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाने का दावा किया है. कंपनी ने अपने नए Next-Gen बेज़ल लेस कॉन्सेप्ट फोन की पहली झलक दिखाते हुए कहा है कि इसमें 0mm डिस्प्ले बॉर्डर देखने को मिलेगा. यह फिलहाल एक कॉन्सेप्ट डिवाइस है, जिसे अगले महीने IFA 2026 के दौरान दुनिया के सामने पेश किया जाएगा.
टेक्नो ने X (पहले Twitter) पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि उसका Next-Gen Bezelless Concept Phone IFA 2026 के ShowStoppers इवेंट में पेश किया जाएगा. कंपनी का दावा है कि उसने नई डिस्प्ले पैकेजिंग तकनीक, एडवांस्ड इंटरनल स्टैकिंग और नए स्ट्रक्चरल डिजाइन की मदद से स्क्रीन और फ्रेम के बीच दिखाई देने वाली काली बॉर्डर को पूरी तरह खत्म कर दिया है.
मशहूर टिप्स्टर Ice Universe ने भी इस कॉन्सेप्ट फोन की तस्वीरें शेयर करते हुए इसे इंडस्ट्री का पहला ऐसा स्मार्टफोन कॉन्सेप्ट बताया है, जिसमें सच्चा 0mm डिस्प्ले बॉर्डर देखने को मिलता है.
कैसा है डिजाइन?
टीजर इमेज में फोन का डिस्प्ले लगभग पूरे फ्रंट पैनल पर फैला हुआ दिखाई देता है. हालांकि, सेल्फी कैमरे के लिए बीच में पंच-होल कटआउट दिया गया है. फिलहाल कंपनी ने इसके प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी या अन्य हार्डवेयर स्पेसिफिकेशंस की जानकारी साझा नहीं की है.
क्या बाजार में भी आएगा यह फोन?
टेक्नो इस कॉन्सेप्ट डिवाइस को 4 सितंबर से 8 सितंबर तक जर्मनी के बर्लिन में आयोजित होने वाले IFA 2026 ट्रेड शो के दौरान प्रदर्शित करेगी. हालांकि, कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि इस तकनीक को किसी कमर्शियल स्मार्टफोन में कब इस्तेमाल किया जाएगा या नहीं.
फिलहाल ये डिवाइस केवल एक टेक्नोलॉजी डेमो है. अगर टेक्नो भविष्य में इसे बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन तक पहुंचाने में सफल रहती है, तो आने वाले समय में स्मार्टफोन का डिजाइन पहले से कहीं ज्यादा बॉर्डरलेस दिखाई दे सकता है.
About the AuthorAfreen Afaq
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than nine years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven…
और पढ़ें न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
August 02, 2026, 15:01 IST



