Tech

अब Gemini देगा आपके हिसाब से जवाब,समझेगा आपकी जरूरत, गूगल ने लॉन्च किया नया AI फीचर

Last Updated:April 15, 2026, 09:20 IST

गूगल ने भारत में Gemini ऐप के लिए नया Personal Intelligence फीचर रोलआउट किया है, जो Gmail, Photos, YouTube और Search डेटा को जोड़कर यूज़र्स को ज्यादा पर्सनल और सटीक जवाब देता है. जानिए कैसे काम करता है यह नया AI फीचर और क्या हैं इसके प्राइवेसी कंट्रोल्स.

ख़बरें फटाफट

अब Gemini देगा आपके हिसाब से जवाब, गूगल ने लॉन्च किया नया AI फीचरZoomGoogle Gemini हुआ और स्मार्ट! Personal Intelligence फीचर भारत में लॉन्च

टेक दिग्गज गूगल ने भारत में अपने AI ऐप Gemini को और ज्यादा स्मार्ट बना दिया है. कंपनी ने ‘Personal Intelligence’ नाम का नया फीचर रोलआउट करना शुरू किया है, जो यूज़र्स को पहले से ज्यादा पर्सनल और कॉन्टेक्स्ट के हिसाब से जवाब देने में मदद करेगा. ये फीचर पहले अमेरिका में उपलब्ध था और अब धीरे-धीरे भारत में भी यूज़र्स तक पहुंच रहा है.

इस नए फीचर की खास बात यह है कि यह अलग-अलग गूगल ऐप्स को आपस में जोड़कर काम करता है. यानी अब आप Gmail, गूगल Photos, YouTube और गूगल Search जैसी सर्विसेज को Gemini के साथ कनेक्ट कर सकते हैं. एक बार कनेक्ट करने के बाद, Gemini इन सभी जगहों से जरूरी जानकारी लेकर आपको ज्यादा सटीक और काम की जानकारी देता है.

मान लीजिए आप अपनी किसी ट्रिप के बारे में पूछते हैं, तो Gemini आपके ईमेल, फोटो और सर्च हिस्ट्री को देखकर एक साथ सारी डिटेल्स दे सकता है. इससे आपको अलग-अलग ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ती और काम काफी आसान हो जाता है. यह टेक्स्ट, इमेज और वीडियो जैसी अलग-अलग तरह की जानकारी को जोड़कर जवाब देता है, जो इसे और ज्यादा उपयोगी बनाता है.

प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए गूगल ने कहा है कि यह फीचर डिफॉल्ट रूप से बंद रहेगा. यूज़र खुद तय कर सकते हैं कि उन्हें कौन-कौन से ऐप्स कनेक्ट करने हैं और वे कभी भी इस फीचर को बंद भी कर सकते हैं.

कंपनी का कहना है कि इस डेटा का इस्तेमाल सिर्फ आपके सवालों का जवाब देने के लिए किया जाएगा, इसे सीधे AI मॉडल को ट्रेन करने में उपयोग नहीं किया जाएगा.

ट्रांसपेरेंसी रखेगा जेमीनीइसके अलावा, Gemini आपको यह भी दिखाता है कि उसने जवाब देने के लिए कौन-सी जानकारी इस्तेमाल की है, जिससे आप उसे आसानी से वेरिफाई कर सकते हैं. अगर आपको कोई जवाब सही नहीं लगता, तो आप उसे सुधार भी सकते हैं, जिससे भविष्य में रिजल्ट और बेहतर हो जाते हैं.

फिलहाल यह फीचर भारत में गूगल AI Plus, Pro और Ultra सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है. यूज़र इसे वेब, एंड्रॉयड और iOS प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल कर सकते हैं और Gemini ऐप की सेटिंग्स में जाकर इसे ऑन कर सकते हैं. आने वाले हफ्तों में इसे और ज्यादा यूज़र्स के लिए जारी किया जाएगा.

About the AuthorAfreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

April 15, 2026, 09:20 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj