अब मिलावटी खाने की शिकायत करना हुआ आसान, मोबाइल से ऐसे सीधे फूड सिक्योरिटी वालों को भेजें फोटो

Last Updated:August 04, 2026, 13:13 IST
Alwar News : क्या आप के आसपास भी मिलावटखोरों का बोलबाला है? क्या आप भी मिलावटी सामान बनते देख रहे लेकिन अधिकारी उसपर कोई एक्शन नहीं ले रहे? अब इन चीजों की शिकायत आप खुद कर सकते हैं. खाद्य सुरक्षा विभाग ने ‘फूड सेफ्टी कनेक्ट’ ऐप लॉन्च किया है. अब आप मिलावटी खाने की शिकायत सीधे विभाग तक पहुंचा सकते हैं. खैरथल-तिजारा में किसी भी दुकान पर यदि ऐसा होता दिखाई दे तो आप तुरंत ऐसे शिकायत कर सकते हैं.
ख़बरें फटाफट
आसानी से करें मिलावटखोरी की शिकायत
अलवर. अगर किसी होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे या स्ट्रीट फूड की दुकान पर आपको गंदा खाना परोसा जा रहा है या मिलावट का शक है, तो अब सिर्फ शिकायत करके चुप बैठने की जरूरत नहीं है. अब आम नागरिक भी सीधे खाद्य सुरक्षा विभाग तक अपनी शिकायत पहुंचा सकेंगे. इसके लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने ‘फूड सेफ्टी कनेक्ट’ मोबाइल ऐप शुरू किया है.
खैरथल-तिजारा जिले में भी इस व्यवस्था को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि इस ऐप के जरिए उपभोक्ता खाने की गुणवत्ता, साफ-सफाई और मिलावट से जुड़ी शिकायत सीधे विभाग तक भेज सकते हैं. इससे मिलावटखोरों और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करना आसान होगा.
मोबाइल ऐप से कर सकेंगे शिकायतफूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप के जरिए कोई भी व्यक्ति होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, स्ट्रीट फूड या किसी अन्य खाद्य कारोबार से जुड़ी शिकायत दर्ज कर सकता है. अगर कहीं गंदगी है, खराब गुणवत्ता का खाना परोसा जा रहा है या मिलावट का संदेह है, तो उसकी जानकारी सीधे खाद्य सुरक्षा विभाग तक पहुंचाई जा सकती है. अधिकारियों का मानना है कि आम लोगों की भागीदारी बढ़ने से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर निगरानी और मजबूत होगी. इससे लोगों को सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी.
हलवाइयों के लिए नया नियमखैरथल-तिजारा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट ने बताया कि अब शादी, विवाह या अन्य बड़े आयोजनों में 100 से ज्यादा लोगों के लिए खाना बनाने वाले हलवाइयों के लिए फूड लाइसेंस लेना अनिवार्य कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि यदि कोई हलवाई बिना फूड लाइसेंस के 100 से अधिक लोगों का खाना तैयार करता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है. इसलिए ऐसे सभी हलवाइयों से समय रहते लाइसेंस लेने की अपील की गई है.
यहां से बनवा सकते हैं लाइसेंससीएमएचओ डॉ. अरविंद गेट ने बताया कि जिन हलवाइयों या खाद्य कारोबारियों को फूड लाइसेंस की जरूरत है, वे खैरथल-तिजारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से इसकी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि लाइसेंस का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि लोगों तक सुरक्षित और स्वच्छ भोजन पहुंचाना है. बड़े आयोजनों में भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई बनाए रखना बेहद जरूरी है.
लोगों से भी मांगा गया सहयोगस्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं मिलावटी, खराब या अस्वच्छ भोजन तैयार या परोसा जाता दिखाई दे, तो उसकी जानकारी जरूर दें. फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप के जरिए की गई शिकायतों पर विभाग आवश्यक जांच और नियमानुसार कार्रवाई करेगा. अधिकारियों का कहना है कि मिलावट पर रोक तभी प्रभावी होगी, जब प्रशासन के साथ आम नागरिक भी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे. इसी उद्देश्य से मोबाइल ऐप की सुविधा शुरू की गई है, ताकि शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया आसान हो और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके.
About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Alwar,Alwar,Rajasthan
First Published :
August 04, 2026, 13:13 IST



