Rajasthan

अब टोल पर नहीं लगेगी लंबी लाइन! मनोहरपुर टोल पर शुरू हुआ MLFF सिस्टम का ड्राई रन, बिना रुके कटेगा FASTag से शुल्क

Last Updated:June 30, 2026, 16:56 IST

Manoharpur Toll News: मनोहरपुर टोल प्लाजा पर आज से MLFF (Multi Lane Free Flow) टोलिंग सिस्टम का ड्राई रन शुरू कर दिया गया है. इस नई व्यवस्था के तहत वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर रुकने की आवश्यकता नहीं होगी. FASTag के माध्यम से टोल शुल्क स्वतः कट जाएगा, जिससे यात्रा अधिक तेज और सुविधाजनक बनेगी. दोपहर 2 बजे दोनों दिशाओं से वाहनों को एक साथ छोड़ा गया और बिना रुके टोल पार करने की प्रक्रिया का परीक्षण किया गया. इस तकनीक के लागू होने से टोल प्लाजा पर लगने वाले लंबे जाम और प्रतीक्षा समय में कमी आने की उम्मीद है. मनोहरपुर अब राजस्थान में आधुनिक फ्री फ्लो टोलिंग सिस्टम का महत्वपूर्ण केंद्र बन गया है.

ख़बरें फटाफट

अब टोल पर नहीं लगेगी लंबी लाइन! मनोहरपुर टोल पर शुरू MLFF सिस्टम का ड्राई रनZoomमनोहरपुर टोल प्लाजा पर आज से MLFF टोलिंग सिस्टम का ड्राई रन शुरू

मनोहरपुर (जयपुर ग्रामीण). दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है. मनोहरपुर टोल प्लाजा पर अत्याधुनिक मल्टी लेन फ्री फ्लो टोलिंग (MLFF – Multi-Lane Free-Flow Tolling) सिस्टम का सफल ड्राई रन शुरू कर दिया है. दोपहर 2 बजे इस नई व्यवस्था का लाइव परीक्षण किया, जिसके तहत इतिहास में पहली बार सभी वाहन बिना किसी टोल बूथ पर रुके या धीमे हुए सीधे रफ्तार से गुजरते नजर आए. यह तकनीक आने वाले समय में हाईवे पर टोल कलेक्शन के पूरे अनुभव को बदलने वाली साबित होगी.

इस हाई-टेक ड्राई रन को शुरू करने से पहले राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों दिशाओं (जयपुर से दिल्ली और दिल्ली से जयपुर) से आने वाले वाहनों को कुछ समय के लिए रोका गया था. इस दौरान तकनीकी टीमों ने आवश्यक सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर की अंतिम तैयारियां पूरी कीं. ठीक दोपहर 2 बजे जैसे ही MLFF सिस्टम को सक्रिय किया गया, दोनों ओर कतारों में खड़े वाहनों को एक साथ आगे बढ़ने का इशारा किया गया. नई तकनीक का कमाल यह रहा कि सभी श्रेणी के वाहन बिना किसी बाधा, बैरियर या रुकावट के सीधे टोल प्लाजा को पार कर गए. इस पूरे परीक्षण के दौरान टोल प्लाजा प्रशासन के उच्च अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ पल-पल की गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रहे.

क्या है MLFF तकनीक और यह कैसे काम करती है?तकनीकी जानकारों के अनुसार, मल्टी लेन फ्री फ्लो टोलिंग (MLFF) एक पूरी तरह से स्वचालित प्रणाली है. यह आधुनिक कैमरों, उन्नत सेंसरों और ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) तकनीक पर आधारित है. जब कोई वाहन हाईवे पर निर्धारित गति से चलते हुए टोल क्षेत्र में प्रवेश करता है, तो वहां लगे गेंट्री (लोहे के ऊंचे ऊंचे ढांचे) पर स्थापित कैमरे और सेंसर वाहन की पहचान कर लेते हैं. इसके बाद वाहन में लगे फास्टैग (FASTag) से टोल शुल्क अपने आप (स्वतः) कट जाता है. इसके लिए वाहन को गति कम करने या किसी बूथ के सामने रुकने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं होती.

वाहन चालकों को मिलेंगे बड़े फायदेमनोहरपुर टोल प्लाजा पर MLFF (Multi Lane Free Flow) प्रणाली पूरी तरह लागू होने के बाद वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी. इस नई तकनीक से टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारें और पीक ऑवर्स का जाम लगभग खत्म हो जाएगा. वाहन बिना रुके सीधे टोल पार कर सकेंगे और FASTag के माध्यम से टोल शुल्क स्वतः कट जाएगा. इससे जयपुर-दिल्ली मार्ग पर यात्रा का समय भी काफी कम होगा. बार-बार वाहन रोकने और दोबारा चलाने की जरूरत नहीं पड़ने से ईंधन की बचत होगी, जिससे वाहन चालकों का खर्च घटेगा. साथ ही, वाहनों के कम रुकने से धुआं और कार्बन उत्सर्जन भी कम होगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी. यह प्रणाली तेज, सुविधाजनक और प्रदूषण मुक्त यात्रा की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है.

टोल प्रशासन के अनुसार, इस ड्राई रन के आंकड़ों और तकनीकी फीडबैक का विश्लेषण करने के बाद जल्द ही इसे पूर्ण रूप से चालू कर दिया जाएगा, जो देश के बुनियादी ढांचे (Infrastructure) के विकास में एक बड़ा मील का पत्थर है.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj