अब नहीं जाना पड़ेगा जयपुर या अहमदाबाद! कल से फिर शुरू हो रहा है जोधपुर एयरपोर्ट, ये रहा फ्लाइट्स का शेड्यूल

Last Updated:April 27, 2026, 17:19 IST
Jodhpur Airport Latest News Today: जोधपुर वासियों के लिए राहत भरी खबर है कि जोधपुर एयरपोर्ट एक महीने के लंबे अंतराल के बाद कल से फिर से शुरू होने जा रहा है. रनवे की मरम्मत और रिपेयरिंग कार्य के चलते पिछले एक महीने से यहाँ हवाई सेवाएं पूरी तरह बंद थीं. परिचालन बहाल होने के बाद पहली उड़ान बेंगलुरु से जोधपुर पहुँचेगी. इस बंद के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब नियमित उड़ानों के शुरू होने से जोधपुर का देश के प्रमुख शहरों से संपर्क फिर से जुड़ जाएगा. एयरपोर्ट प्रशासन ने सुचारू आवाजाही के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.
ख़बरें फटाफट

रनवे चकाचक, जोधपुर एयरपोर्ट तैयार! 30 दिनों बाद फिर से शुरू हो रही हैं उड़ानें
जोधपुर: जोधपुर एयरपोर्ट करीब एक महीने बाद एक बार फिर जोधपुर एयरपोर्ट पर रौनक लौटने जा रही है. रनवे मरम्मत कार्य के चलते बंद रहा एयरपोर्ट अब 28 अप्रैल से दोबारा उड़ानों के लिए खुल रहा है और कल सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर बेंगलुरु से इंडिगो की पहली फ्लाइट जोधपुर पहुंचेगी. एयरपोर्ट डायरेक्टर डॉ. मनोज उनियाल के अनुसार सोमवार से विभिन्न शहरों के लिए एयर कनेक्टिविटी फिर बहाल हो जाएगी, जिससे यात्रियों को नियमित उड़ान सेवाओं का लाभ मिलेगा.
भारतीय वायुसेना द्वारा रनवे री-कारपेटिंग के लिए जारी नोटम के चलते 29 मार्च से 27 अप्रैल तक सभी सिविल उड़ानें बंद थीं, लेकिन अब संचालन दोबारा शुरू होने से यात्रियों और पर्यटन दोनों को बड़ी राहत मिलने जा रही है.
17 मई चलता रहेगा कामएयरफोर्स स्टेशन का रनवे भूजल से प्रभावित होने से वापस तैयार हो रहा है. इसके तहत 1 से 28 मार्च तक बिना ऑपरेशन रोके ही काम चलता रहा. सेकंड फेज में 29 मार्च से एक माह के लिए फ्लाइट्स बंद रखी गई. 28 मार्च को फ्लाइट्स शुरू होने के साथ साथ काम भी चलता रहेगा. यह 17 मई तक चलेगा. अब नई तकनीक से तैयार हो रहा रनवे जलरोधी और अधिक टिकाऊ होगा. विशेष कंक्रीट लेयर, उन्नत ड्रेनेज सिस्टम और भूकंपरोधी संरचना से तैयार हो रहा रनवे लंबे समय तक चलेगा.
दिल्ली-मुंबई की दो-दो फ्लाइट्सनए शिड्यूल में जोधपुर से दिल्ली व मुंबई के लिए रोजना दो दो फ्लाइट्स होंगी. बेंगलुरु के लिए दो फ्लाइट्स होगी, लेकिन प्रतिदिन नहीं होगी. इंडिगो की फ्लाइट सोमवार, बुधवार, शुक्रवार व रविवार को उड़ेंगी. जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस की शनिवार को छोड़कर प्रतिदिन संचालित होगी. अहमदाबाद के लिए बुधवार के अलावा सप्ताह के बाकी दिनों फ्लाइट्स मिलेगी. पुणे और हैदराबाद के लिए रोजाना एक एक उड़ान होगी.
7 शहरों के लिए रोज 14 फ्लाइट्सजोधपुर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद, जयपुर और अहमदाबाद के लिए नियमित उड़ानें संचालित होती हैं. यहां से प्रतिदिन करीब 14 उड़ानें (28 आवागमन) होती हैं. नोटम लागू होने के बाद इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 28 मार्च के बाद की बुकिंग रोक दी थी.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jodhpur,Rajasthan
First Published :
April 27, 2026, 17:19 IST



