रिया कपूर ने पति करण को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की अनदेखी तस्वीरें, लिखा प्यार भरा नोट

Last Updated:October 06, 2026, 15:47 IST
फिल्म प्रोड्यूसर रिया कपूर के पति करण आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर रिया कपूर ने पति करण बूलानी संग खास फोटोज शेयर की हैं. उन्होंने अपने हस्बैंड के लिए प्यार भरा नोट लिखा है. कपल 5 साल पहले शादी के बंधन में बंधा था. दोनों की मुलाकात फिल्म ‘आयशा’ के सेट पर हुई थी और फिर धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता दोस्ती से प्यार में तब्दील हो गया.
रिया कपूर ने पति करण को खास अंदाज में बर्थडे विश किया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rheakapoor)
नई दिल्ली. फिल्म निर्माता और फैशन स्टाइलिस्ट रिया कपूर सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं. वो अपनी लाइफ को लेकर ज्यादा अपडेट भले ही शेयर न करें, लेकिन आज फिल्ममेकर ने अपने पति करण बूलानी के बर्थडे के मौके पर उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया. इस मौके पर रिया ने अपने और पति के साथ बिताए सफर को याद किया. रिया कपूर ने पति करण के बर्थडे पर कुछ स्पेशल फोटोज की सीरीज शेयर की हैं.
रिया कपूर ने इंस्टाग्राम पर पति की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसकी कुछ तस्वीरों में दोनों के साथ में बिताए गए शानदार पल हैं, तो कुछ में करण बूलानी अपने डॉगी के साथ नजर आ रहे हैं. रिया कपूर ने लिखा, ‘मेरे हैंडसम और शानदार पति, आपको जन्मदनि की हार्दिक शुभकामानएं. इतने साल साथ बिताने के बाद भी, जब भी मैं आपको अपने घर, अपनी छोटी-सी दुनिया में देखती हूं, तो मेरा दिल आज भी धड़कता है. मैंने जरूर कोई अच्छा काम किया होगा, जो आप मेरी जिंदगी में आए. मैं और तुम’.
रिया और करण ने 12 साल तक किया था डेट
रिया और करण ने 14 अगस्त 2021 में मुंबई के जुहू स्थित अनिल कपूर के घर पर बेहद सादगी से शादी की थी. रिया और करण एक-दूसरे को लगभग 12 साल से डेट कर रहे थे. दोनों की पहली मुलाकात साल 2010 में फिल्म ‘आयशा’ के सेट पर हुई थी.
रिया कपूर ने शेयर की फोटोज. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rheakapoor)
करण बूलानी मुख्य रूप से बॉलीवुड और एड फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं. करण बूलानी ने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापन जगत से की थी. उन्होंने कई फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया है. उन्होंने फिल्मों और डिजिटल प्रोजेक्ट्स के निर्माण और निर्देशन में अपना योगदान दिया है.
रिया कपूर का प्यार भरा नोट
रिया कपूर ने शेयर की फोटोज. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rheakapoor)
‘वेक अप सिड’ (2009) और ‘आयशा’ (2010) जैसी फिल्मों में बतौर सहायक निर्देशक (असिस्टेंट डायरेक्टर) के रूप में भी काम किया है. फिल्मों से पहले और साथ ही उन्होंने कई विज्ञापनों का निर्माण किया है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई विज्ञापनों में काम किया है.
उन्होंने अनिल कपूर स्टारर लोकप्रिय अमेरिकी टीवी शो के भारतीय रूपांतरण ’24’ (2013-2016) के कई एपिसोड्स का निर्देशन किया है. इसके अलावा उन्होंने नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज ‘सिलेक्शन डे’ (2018) का निर्देशन और एग्जीक्यूटिव प्रोडक्शन भी किया है.
About the AuthorPranjul SinghSub-Editor
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
New Delhi,Delhi
First Published :
October 06, 2026, 15:47 IST



