Ramayana Advance Booking: कुछ ही घंटों में ‘रामायण’ की बिकीं 80000 से ज्यादा टिकटें, हिंदी वर्जन का 95% हिस्सा!

Last Updated:October 21, 2026, 23:48 IST
Ramayana Advance Booking Collection: ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग चालू है. फिल्म की भारत में कुछ ही घंटों में 80 हजार से ज्यादा टिकटें बिक गई हैं. फिल्म के कुल कलेक्शन में हिंदी वर्जन का 95 फीसदी योगदान है. फिल्म को 4 ग्लोबल मार्केट में एडवांस बुकिंग से 12.3 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. जबकि, भारत में एडवांस बुकिंग से फिल्म 4.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है.
ख़बरें फटाफट
5 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म.
नई दिल्ली: फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज को लेकर दर्शक काफी रोमांचित हैं. 5 नवंबर को रिलीज हो रही फिल्म की एडवांस बुकिंग चालू है. ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू होते ही ‘रामायण’ के हिंदी वर्जन को भारत में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म की चंद घटों में 87 हजार से ज्यादा टिकट बिक गईं. फिल्म के एडवांस बुकिंग में कलेक्शन का 95 फीसदी हिस्सा हिंदी वर्जन का है.
दर्शक ‘रामायण’ में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश को भगवान राम, माता सीता और रावण के किरदारों में देखने के लिए बेताब हैं. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म की एडवांस बुकिंग ने अगले महीने होने वाली रिलीज से पहले ही शानदार शुरुआत की. ‘सैकनिल्क’ की रिपोर्ट के अनुसार, 21 अक्टूबर 2026 को सुबह 7 बजे तक भारत में ‘रामायण’ के 3,492 शोज के लिए 83,412 टिकट बिक चुके हैं, जिससे एडवांस बुकिंग के जरिए करीब 4.78 करोड़ रुपये की कमाई हुई है.
घरेलू स्तर पर हिंदी वर्जन की सबसे ज्यादा मांग है, जो कुल एडवांस बुकिंग का लगभग 95% हिस्सा है. नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) सबसे बड़ा मार्केट बनकर उभरा है, जिसके बाद मुंबई का नंबर आता है. इसके अलावा, पुणे, कोलकाता और बेंगलुरु में भी शुरुआती टिकटों की अच्छी बिक्री हुई है. विदेशों में भी फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ‘लाइवमिंट’ के आंकड़ों के अनुसार, चार ग्लोबल बाजारों में एडवांस बुकिंग से कमाई करीब 12.3 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. यानी 87,000 से ज्यादा टिकट बिके हैं.
‘रामायण’ को बनाने में 4000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं.
डिमांड के अनुसार ‘रामायण’ की स्क्रीनिंग‘बुकमायशो’ की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के गोरेगांव स्थित ‘मिराज सिनेमाज’ ने ‘रामायण पार्ट 1’ की सुबह 6 बजे की स्क्रीनिंग लिस्ट की है. सुबह के इस शो से फैंस के पास दिन शुरू होने से पहले ही फिल्म देखने का विकल्प होगा. इसके अलावा, फिल्म के लिए देर रात की स्क्रीनिंग भी लिस्ट की गई हैं. कई सिनेमाघरों में रात 11:59 बजे के शो रखे गए हैं, जिसका मतलब है कि दर्शक सुबह जल्दी या आधी रात को फिल्म देखने का विकल्प चुन सकते हैं. हालांकि, ध्यान रखना जरूरी है कि टाइमिंग फिल्म की ऑफिशियल रिलीज से पहले ही सामने आ गई है. सिर्फ लिस्टिंग के आधार पर तय नहीं किया जा सकता कि स्क्रीनिंग के लिए असल में कितनी मांग है.
5 नवंबर को रिलीज होगा ‘रामायण’ का पहला पार्टनितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में और यश रावण के रूप में नजर आएंगे. फिल्म की स्टार कास्ट में भगवान हनुमान के किरदार में सनी देओल और लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे साथ कई अन्य कलाकार भी शामिल हैं. फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को रिलीज हो रही है, जबकि इसका दूसरा पार्ट अगले साल 2027 दिवाली पर आएगा.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
October 21, 2026, 23:48 IST



