Entertainment

कम नहीं हो रहा मोटापा, होना चाहते हैं स्लिम? अक्षय कुमार की इस छोटी बात पर दीजिए ध्यान, चुटकी में हो जाएंगे पतले

Last Updated:June 22, 2026, 10:03 IST

अक्षय कुमार 58 साल की उम्र में अपनी कमाल की फिटनेस से अच्छे-अच्छों की छुट्टी कर देते हैं. वो एक्शन और फिटनेस के मामले में टाइगर श्रॉफ को भी टक्कर दे चुके हैं. बीते रविवार को विश्व योग दिवस पर एक्टर ने लोगों के साथ अपनी फिटनेस का राज शेयर किया. खिलाड़ी कुमार ने अपना गुरुमंत्र शेयर करते हुए कुछ ही दिनों में पतले होने की ट्रिक बताई.

ख़बरें फटाफट

कम नहीं हो रहा मोटापा? अक्षय कुमार की इस छोटी बात पर दीजिए ध्यानZoomअक्षय कुमार ने शेयर किया फिटनेस मंत्र.

नई दिल्ली.  बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी कि अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के साथ ही अपनी फिटनेस को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. सबसे फिट सितारों में गिने जाने वाले अक्षय कुमार ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर एक बार फिर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा बटोर ली. हालांकि इस बार वह किसी फिल्म या एक्शन स्टंट की वजह से नहीं, बल्कि अपनी एक सलाह को लेकर सुर्खियों में हैं. अभिनेता ने लोगों को फिटनेस का ऐसा आसान मंत्र बताया, जिस पर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है. उन्होंने योग दिवस पर लोगों के साथ वजन कम करने और फिट रहने का गुरुमंत्र शेयर किया है.

योग दिवस के अवसर पर अक्षय कुमार ने कहा कि अक्सर लोग उनसे शिकायत करते हैं कि तमाम कोशिशों के बावजूद उनका वजन कम नहीं हो रहा. इस पर अभिनेता ने बेहद सरल जवाब देते हुए कहा कि अगर लोग शाम का खाना जल्दी खा लें, तो शरीर पर इसका सकारात्मक असर दिखाई देने लगेगा.खिलाड़ी कुमार कहते हैं कि अगर आप शाम को 6-6:30 बजे तक अपना खाना खा लें तो आपकी सेहत में 40 प्रतिशत सुधार हो सकता है.  उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि ऐसा करने से लोग “पतले हो जाएंगे.

अक्षय कुमार का गुरुमंत्र

एक्टर ने आगे कहा कि वो आजतक समझ नहीं पाए हैं कि आखिर लोग इतनी देर रात से क्यों खाते हैं. वो कहते हैं कि कुछ लोग रात को 10 बजे या साढे़ 10 बजे खाना खाते हैं और फिर शिकायत करते हैं कि वो पतले नहीं हो रहे हैं.  अक्षय कुमार लंबे समय से अपनी अनुशासित लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं. सुबह जल्दी उठने से लेकर समय पर खाना खाने तक, अभिनेता कई बार बता चुके हैं कि फिटनेस के लिए महंगे उपायों से ज्यादा जरूरी अच्छी आदतें हैं. यही वजह है कि 58 साल की उम्र में भी वह अपने से कम उम्र के कलाकारों को फिटनेस के मामले में कड़ी टक्कर देते नजर आते हैं.

यहां देखिए टिप्स

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj